Mahindra XUV300 : महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) इस साल भारतीय बाजार में सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की एक्सयूवी300 लॉन्च करने वाली है, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, लॉन्च से से पहले कंपनी ने एक्सयूवी300 के पुराने स्टॉक, यानी 2023 मॉडल्स के बचे स्टॉक को खत्म करने के लिए बंपर ऑफर का एलान किया है। ऐसे में अगर आप एक्सयूवी300 का इस साल का या पिछले साल के मॉडल को खरीदने का मन बना रहे हैं तो इस महीने आप डेढ़ लाख रुपये से लेकर 1.82 लाख रुपये तक बचत कर सकते हैं।
पढ़ें :- Maruti Victoris Aurum launch : 'विक्टोरिस ऑरम एडिशन' लॉन्च , जानें डिजाइन थीम और कीमत
महिंद्रा एक्सयूवी300 (Mahindra XUV300) के पुराने स्टॉक की गाड़ियों पर फरवरी महीने मिल रही छूट का लाभ कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट डिस्काउंट, एक्सटेंटेड वॉरंटी और ऑफिशियल ऐक्सेसरीज के रूप में हासिल किया जा सकता है। महिंद्रा एक्सयूवी300 (Mahindra XUV300) के 2023 मॉडल के डीजल इंजन ऑप्शन में टॉप वेरिएंट W8 पर मिल रहा है, जो कि 1.82 लाख रुपये का है। इस वेरिएंट के 2024 मॉडल पर भी ग्राहकों को 1.57 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स ऑफर किए जाएंगे।
XUV300 TGDi मॉडल्स और पेट्रोल W8 (O) वेरिएंट्स पर क्रमश 1.75 लाख रुपये और 1.73 लाख रुपये तक का बेनिफिट्स ऑफर किए जा रहे हैं। इन दोनों वेरिएंट के इस साल के मॉडल पर भी अच्छी-खासी छूट मिल रही है। महिंद्रा एक्सयूवी300 के W6 अलग-अलग पावरट्रेन ऑप्शन में 94,000 रुपये से लेकर 1.33 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। वहीं, W4 और W2 वेरिएंट्स पर क्रमश: 51,935 रुपये से लेकर 73,000 रुपये और 45,000 रुपये तक के बेनिफिट्स ऑफर किए जा रहे हैं।