लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव होने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। लखनऊ के जिलाधिकारी समेत कई जिलों के डीएम बदले जा सकते हैं। इसके साथ ही कई अन्य आईएएस अफसरों को अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।
पढ़ें :- बेटे की चाहत में बिजली विभाग के SDO ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चोरी कराया नवजात, मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार
सूत्रों की माने तो उत्तर प्रदेश में आईएएस अफसरों के तबादले की सूची लगभग तैयार हो गयी है। बड़े पैमाने पर ब्यूरोक्रेसी में बदलाव देखने को मिल सकता है। सूत्रों की माने तो, लखनऊ, गाजियाबाद, कानपुर, अलीगढ़ समेत अन्य जिलों के जिलाधिकारी बदले जा सकते हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग को नया सचिव मिल सकता है।