Diwali 2024 Maa Lakshmi Pujan : कार्तिक मास की अमावस्या तिथि के दिन दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी के विधिवत पूजन का विधान है। मां को हर प्रकार की वस्तुओं के उनका प्रिय पुष्प कमल भी उन्हें चढ़ाने का विधान है। वहीं, अगर आप मां लक्ष्मी को अति प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो आपको दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को उनका बेहद प्रिय पुष्प कमल अर्पित करना चाहिए।
पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान
अन्न, धन का भंडार भरा रहता है
पौराणिक ग्रंथों में वर्णित है कि कमल पुष्प पर देवी का वास होता है इसलिए जिन घरों में कमल पुष्प से माता लक्ष्मी की पूजा होती है वहां देवी लक्ष्मी का वास सदैव बना रहता है। और घर में अन्न, धन का भंडार भी भरा रहता है।
मां लक्ष्मी जी की पूजा
कमल का पुष्प देवी लक्ष्मी को अर्पित करने से मनुष्य की बुद्धि निर्मल रहती है और धन का लाभ भी मिलता है। जिसकी बुद्धि निर्मल होती है उस भक्त पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है।
देवी लक्ष्मी को कमल का पुष्प अर्पित करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और घर में सुख समृद्धि का वास होता है।
भगवान को कमल का फूल बेहद प्रिय
दिवाली पर अगर आप धन की देवी मां लक्ष्मी को कमल का पुष्प अर्पित करते हैं तों भगवान विष्णु भी आपसे खुश हो जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि भगवान विष्णु को भी देवी लक्ष्मी की ही तरह कमल का फूल बेहद प्रिय है।
पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति