Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Diwali 2025 :  दिवाली का पंचपर्व इस साल कब मनाया जाएगा ?, जानिए सही डेट और पूजा का समय

Diwali 2025 :  दिवाली का पंचपर्व इस साल कब मनाया जाएगा ?, जानिए सही डेट और पूजा का समय

By अनूप कुमार 
Updated Date

Diwali 2025 :  धन-संपदा, सुख-सौभाग्य और आरोग्य से जुड़े दिवाली के पंचपर्व का विशेष महत्व है। ये त्योहार हर साल कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है। धर्म शास्त्रों में वर्णित है कि इस दिन माता लक्ष्मी भक्तों के घरों में प्रवेश करती हैं। परंपरा के अनुसार , इस दिन घरों में दीए जलाए जाते हैं। आइये जानते है दिवाली के पंचपर्व की सही तारीख और उनका धार्मिक महत्व।

पढ़ें :- Devshayani Ekadashi 2026 :  देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु योगनिद्रा काल में प्रवेश करते हैं , जानें चातुर्मास की शुरुआत की तिथि

धनतेरस 2025
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस (Dhanteras) मनाया जाता है। दृग पंचांग के अनुसार इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर 2025, दिन शनिवार को पड़ रहा है। इसे धनत्रयोदशी (Dhantrayodashi) भी कहा जाता है।

छोटी दीपावली 2025
धनतेरस के बाद छोटी दिवाली, जिसे नरक चतुर्दशी (Narak Chaturdashi) भी कहते हैं मनाई जाती है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने का विधान है। इस साल छोटी दिवाली 19 अक्टूबर, रविवार को है।

महालक्ष्मी पूजा 2025
पंचांग के अनुसार इस साल महालक्ष्मी पूजा 20 अक्टूबर, सोमवार को है। कार्तिक मास की अमावस्या के दिन महालक्ष्मी पूजा (Mahalakshmi Puja) होती है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश (Mata Lakshmi and Lord Ganesha) की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है।

भाई दूज 2025
इस साल 23 अक्टूबर, गुरुवार को भाई दूज है। भाई दूज (bhai dooj) पर बहनें अपने भाई के टीका करती हैं, और बदले में भाई अपनी बहन को गिफ्ट देते हैं।

पढ़ें :- Adhik Guru Pradosh Vrat 2026 : ज्येष्ठ अधिक मास का गुरु प्रदोष व्रत आज ,  दुर्लभ और फलदायी बन गया है
Advertisement