पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: उत्तर प्रदेश के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने गुरुवार की शाम महराजगंज जिले के जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण समारोह के दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
पढ़ें :- स्वास्थ्य मंत्री जी संज्ञान लें… अस्पतालों का औचक निरीक्षण करने आपकी जगह कोई और पहुंच गया, अखिलेश यादव ने Video शेयर कर कसा तंज
संतोष कुमार शर्मा इससे पहले अयोध्या नगर निगम में नगर आयुक्त के पद पर तैनात थे, जहां उनके कार्यों की व्यापक सराहना हुई थी। महराजगंज में उन्होंने पूर्व जिलाधिकारी अनुनय झा का स्थान लिया है, जिनका तबादला हरदोई जिले के डीएम के रूप में किया गया है।
जिले के नये डीएम के स्वागत के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना, उप जिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी, सूचना अधिकारी, तहसीलदार, नगर पालिका ईओ समेत कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने श्री शर्मा को बुके भेंट कर शुभकामनाएं दीं और सहयोग का भरोसा दिलाया।
जिलाधिकारी पद का कार्यभार संभालने के बाद श्री शर्मा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जिले के सर्वांगीण विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहेगी।
उन्होंने कहा, “हमारी कोशिश होगी कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखें और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।” डीएम शर्मा के प्रशासनिक अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए महराजगंज के लोगों को जिले में बेहतर शासन और तेज विकास की उम्मीद है।
पढ़ें :- सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'Belonging: A Journey of Love' की इंस्टाग्राम पर दिखाई पहली झलक, जानें क्या कहा?
अयोध्या में उनके कार्यकाल के दौरान विकास कार्यों और पारदर्शिता की दिशा में जो मिसाल पेश की गई थी, उससे महराजगंज के प्रशासन को नई दिशा मिलने की संभावना जताई जा रही है।