पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा तहसील में आज जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं को सुना और कुछ शिकायतों का निस्तारण किया। शेष शिकायतों के गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए संबधित विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया।
पढ़ें :- मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली पर दिगंबर अखाड़े में महंत सुरेश दास का जाना हालचाल,मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की ली जानकारी
बता दे किआज शनिवार को नौतनवा तहसील में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा की अध्यक्षता मेें संपन्न हुआ। डीएम-एसपी स्वयं फरियादियों की शिकायतों को सुना व संबधित अधिकारी को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। शेष बचे प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए संबधित विभाग के अधिकारी को निर्देशित कर दिया गया।
जिला स्तरीय तहसील दिवस में सभी विभागों की जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे।