Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चौक खिचड़ी मेला की तैयारियों का डीएम एसपी ने लिया जायजा,दिए आवश्यक निर्देश

चौक खिचड़ी मेला की तैयारियों का डीएम एसपी ने लिया जायजा,दिए आवश्यक निर्देश

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में चौक बाजार में लगने वाले खिचड़ी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम अनुनय झा ने पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के साथ शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, दुकानों की व्यवस्था आदि के संबंध में दिशा निर्देश दिया।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

डीएम ने सबसे पहले गोरक्षनाथ मंदिर व मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। सबसे पहले आलाधिकारियों ने गुरू गोरक्षनाथ की प्रतिमा को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारी ने उनके माथे पर तिलक लगाया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि खिचड़ी चढ़ाने जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होना चाहिए। निर्देश दिया कि महिला व पुरुष श्रद्धालुओ को मंदिर में प्रवेश करने के लिए अलग-अलग रास्ते बनाकर उसका बेरिकेडिंग बनाने का निर्देश दिया।

उन्होंने खिचड़ी चढ़ाकर बाहर निकलने के दक्षिण व उत्तर तरफ निकास द्वार बनाने का निर्देश दिया। कपूर अगरबत्ती जलाने की व्यवस्था बाहर होगी।

निर्माणाधीन टावर, झूला, मौत का कुंआ आदि के निरीक्षण के दौरान कहा कि दुर्घटनाओं से बचने का पुख्ता इंतजाम कर लें। किसी प्रकार की चूक या लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

इस दौरान एडीएम पंकज वर्मा, सदर एसडीएम दिनेश मिश्रा, बीडीओ मिठौरा व एसडीएम पंकज, चौक थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक आदि मौजूद रहे।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

Advertisement