Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Do Patti Trailer : फिल्म ‘दो पत्ती’ का ट्रेलर लॉन्च, मर्डर मिस्ट्री सुलझाती दिखीं काजोल, तो कृति सेनन का दिखा साइको अवतार

Do Patti Trailer : फिल्म ‘दो पत्ती’ का ट्रेलर लॉन्च, मर्डर मिस्ट्री सुलझाती दिखीं काजोल, तो कृति सेनन का दिखा साइको अवतार

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड अ​भिनेत्री काजोल (Bollywood Actress Kajol), कृति सेनन (Kriti Sanon) और शहीर शेख (Shaheer Sheikh)  स्टारर  फिल्म ‘दो पत्ती’ (Film ‘Do Patti’) का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हो गया है। पहले पोस्टर और टीजर रिलीज किया गया था, जिसने एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी। और अब इसको ट्रेलर को देखने के बाद फैंस और उत्सुक हो गए हैं। शशांक चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित यह फिल्म ट्विस्ट और टर्न से भरी है। 2:36 मिनट में ही इसने पूरा दिमाग घुमा दिया है। अभी तो पूरी पिक्चर बाकी है मेरे दोस्त।

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

ट्रेलर की मुख्य झलक शहीर के किरदार, ध्रुव सूद से होती है, जहां पुलिस बनीं काजोल उनसे एक मर्डर के सिलसिले में पूछताछ करती हैं। इस मूवी में कृति सेनन का डबल रोल है, जिसके फेर में शहीर शेख तो फंसे ही। काजोल भी माथा पीटते दिखाई दीं।

पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं

प्रोड्यूसर कृति सेनन ने निभाया है डबल रोल

इस मूवी को कृति सेनन (Kriti Sanon) ने प्रोड्यूस भी किया है और एक्ट भी कर रही हैं। उनका डबल रोल सीता-गीता के माफिक है। जहां एक भोली-भाली लड़की है और दूसरी मानसिक रूप से डिस्टर्ब है। और उसकी वजह से ही शहीर शेख (Shaheer Sheikh) सलाखों के पीछे चले जाते हैं। ध्रुव उनमें से एक पर मानसिक अस्थिरता का आरोप लगाते हैं, और यह आरोप कहानी में रहस्य और रोमांच को और बढ़ाता है।

‘दो पत्ती’  25 अक्टूबर को होगी रिलीज

‘दो पत्ती’ (Film ‘Do Patti’) 25 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। पहाड़ों की वादियों के बीच इस मूवी को फिल्माया गया है। जो क्राइम-थ्रिलर जॉनर पर आधारित है। इसमें शहीर और कृति के कुछ स्टीमी सीन्स भी हैं, जो देखना दिलचस्प होगा। वहीं, ट्रेलर लॉन्च पर काजोल ने बताया कि उन्होंने पुलिस की भूमिका निभाने से पहले अजय देवगन (Ajay Devgan) से टिप्स ली थी। क्योंकि ये उनका पहला कॉप रोल है।

पढ़ें :- पीएम मोदी और सूर्य कुमार यादव के सामने बच्ची ने सुरीली आवाज में सुनाई गणेश वंदना, गीत में बप्पा को विघ्ननाशक और विवेकदायक बताया

 

 

Advertisement