नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं हैं। क्राइम ब्रांच की टीम उनके घर पहुंची। बताया जा रहा है कि, विधायकों की खरीद फरोख्त के आरोप मामले में क्राइम ब्रांच की टीम नोटिस देने उनके घर पहुंची थी। वहीं, इसको लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। आम आदमी पार्टी की तरफ से एक वीडियो को शेयर किया गया है।
पढ़ें :- जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार उजागर, बाराबंकी में 294 परियोजनाओ की प्रगति रिपोर्ट मिली फर्जी
आम आदमी पार्टी की तरफ से शेयर किए गए वीडियो में लिखा गया कि, मोदी की Crime Branch की खुल गयी पोल…एक सवाल का जवाब भी नहीं दे पाई भाजपाई पुलिस। तमाशा करने के मकसद से केजरीवाल जी के घर पुलिस भेजी गई। वहीं, इस वीडियो पर रिप्लाई करते हुए सीएम केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
मुझे क्राइम ब्रांच के इस पुलिस ऑफिसर से सहानुभूति है। इनका क्या क़सूर है? इनका काम है दिल्ली में क्राइम रोकना। पर इनसे क्राइम रोकने की बजाय इस क़िस्म की नौटंकी करवाई जा रही है। इसीलिए दिल्ली में इतना क्राइम बढ़ रहा है।
इनके पोलिटिकल आका मुझसे पूछ रहे हैं कि “आप” के किस किस MLA… https://t.co/vZegQRiizM
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 3, 2024
पढ़ें :- बिल गेट्स ने माना जेफरी एपस्टीन के साथ संपर्क रखना उनकी गलती थी, कबूल किया शादी के बाद भी उन्होंने तीन महिलाओं से बनाए थे संबंध
सीएम केजरीवाल ने कहा कि, मुझे क्राइम ब्रांच के इस पुलिस ऑफिसर से सहानुभूति है। इनका क्या क़सूर है? इनका काम है दिल्ली में क्राइम रोकना। पर इनसे क्राइम रोकने की बजाय इस क़िस्म की नौटंकी करवाई जा रही है। इसीलिए दिल्ली में इतना क्राइम बढ़ रहा है।
साथ ही लिखा कि, इनके पोलिटिकल आका मुझसे पूछ रहे हैं कि “आप” के किस किस MLA को तोड़ने की कोशिश की गयी? पर मुझसे ज़्यादा तो आपको पता है? आपको तो सब कुछ पता है? केवल दिल्ली क्यों, पूरे देश भर में पिछले कुछ सालों में दूसरी पार्टियों के कौन कौन से MLA तोड़कर सरकारें गिरायी गयीं, आपको तो सब पता है? फिर ये ड्रामा क्यों?