Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Beauty tips: क्या आपके हाथ भी ब्लाउज में दिखते हैं मोटे, ट्राई करें ये लेटेस्ट डिजाइन्स

Beauty tips: क्या आपके हाथ भी ब्लाउज में दिखते हैं मोटे, ट्राई करें ये लेटेस्ट डिजाइन्स

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

मोटे आर्म्स के कारण बहुत महिलाए परेशान रहती हैं की उनका  लुक खाराब हो जाता है । क्या आप भी  इन्ही में से हैं ? तो अब आपको फिक्र करने की ज़रूरत नही  है आज हम आपको  सही स्लीव पैटर्न बताएँगे जो ही आपके हाथ को पतला दिखाएगा।  ब्लाउज या कुर्ता का गलत स्लीव पैटर्न पहनने से आपका हाथ और मोटा दिखता है।

पढ़ें :- करवाचौथ पर छाया रश्मिका मंदाना का साड़ी लुक, नई दुल्हनें क्यों हो रहीं दीवानी

केप स्लीव्स

केप स्लीव्स एक ढीले और फ्लोई पैटर्न में आती हैं, जो कंधे से शुरू होकर बाजुओं को ढकती हैं। ये स्लीव्स मोटी बाजुओं को पूरी तरह कवर कर देती हैं और उन्हें स्लिम लुक देती हैं। यह डिज़ाइन कुर्ते और ब्लाउज दोनों में बेहद सुंदर  और आकर्षक  लगता है।

पढ़ें :- Viral-सलमान खान की बुलेटप्रूफ गाड़ी में विराजे भगवान गणेश, भाईजान की गणपति बप्पा पर है अटूट आस्था, फैंस दंग

कफ स्लीव्स

कफ स्लीव्स बाजुओं को फिटिंग के साथ ढककर क्लासी लुक देती हैं। यह स्लीव्स कोहनी या कलाई तक फिट रहती हैं और ऊपरी हिस्से को थोड़ा ढीला रखती हैं, जिससे बाजुओं की चौड़ाई छुप जाती है।

बेल स्लीव्स

बेल स्लीव्स कंधे से फिट होती हैं और नीचे की ओर फ्लेयर होकर चौड़ी हो जाती हैं। इस डिज़ाइन में बाजुओं की मोटाई को बैलेंस मिलता है और हाथ पतले लगते हैं।

पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री

एंग्ल्ड या डायगोनल

स्लीव्स एंग्ल्ड स्लीव्स में बाजुओं पर तिरछा कट होता है, जो हाथों की चौड़ाई को छुपाकर उन्हें स्लिम दिखाता है। यह डिज़ाइन मोटी बाजुओं को हल्का और लंबा लुक देने में मदद करता है।

Advertisement