Dolly Sohi Passed Away : ‘झनक’ फेम अभिनेत्री डॉली सोही (Dolly Sohi) का 48 साल की उम्र में निधन हो गया है, अभिनेत्री सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित थीं। इससे पहले बीती रात उनकी बहन अमनदीप सोही (Amandeep Sohi) भी अंतिम सांस ली थी। इस खबर से पूरे टेलीविजन इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गयी है।
पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?
बता दें कि डॉली सोही और अमनदीप सोही ने अपने दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली थीं। उनके भाई मन्नू सोही ने दोनों की मौत की पुष्टि की। दोनों बहनों को कुछ ही घंटों में खोने के बाद उनका परिवार सदमे में है। भाई मन्नू सोही ने बताया कि डॉली का आज सुबह लगभग 4 बजे निधन हो गया। डॉली और अमनदीप दोनों को नई मुंबई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कल (गुरुवार) अमनदीप का निधन हो गया और अब डॉली का।