लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर सरकार पर निशाना चाहता है। उन्होंने कहा, लगता है ये भी ‘छात्र-विरोधी भाजपा’ का एजेंडा है कि रैगिंग आदि से घबराकर, युवा न तो पढ़ाई करें, न नौकरी की मांग क्योंकि ‘नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं!’
पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम
भाजपा सरकार में प्रभुत्ववादी हिंसक वातावरण हर जगह आम हो गया है। दिखाने को प्रतिबंधित रैगिंग के बावजूद नये छात्र इसका शिकार हो रहे हैं। इस घटना का वीडियो सरेआम चल रहा है। अब भाजपा सरकार इस वीडियो को देखकर, मानसिक-शारीरिक रूप से चोटिल हुए जूनियर छात्रों के मान-सम्मान और शरीर का… pic.twitter.com/i3P3aziTz3
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 13, 2024
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक्स पर लिखा, भाजपा सरकार में प्रभुत्ववादी हिंसक वातावरण हर जगह आम हो गया है। दिखाने को प्रतिबंधित रैगिंग के बावजूद नये छात्र इसका शिकार हो रहे हैं। इस घटना का वीडियो सरेआम चल रहा है। अब भाजपा सरकार इस वीडियो को देखकर, मानसिक-शारीरिक रूप से चोटिल हुए जूनियर छात्रों के मान-सम्मान और शरीर का मुआवज़ा वसूलने के लिए, क्या हिंसक छात्रों को चिन्हित करेगी और उस पर क़ानूनन कोई दंडात्मक कार्रवाई करेगी या इनमें से एक-दो नाम निकालकर किसी समाज और समुदाय को बदनाम करेगी।
पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे
उन्होंने आगे लिखा, हम हिंसा के शिकार हुए हर छात्र और उनके परिवारजनों की तरफ़ से माँग करते हैं कि इस अवैधानिक घटना की निष्पक्ष वैधानिक जाँच हो और एक हफ़्ते में कार्रवाई हो। लगता है ये भी ‘छात्र-विरोधी भाजपा’ का एजेंडा है कि रैगिंग आदि से घबराकर, युवा न तो पढ़ाई करें, न नौकरी की माँग क्योंकि ‘नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं!’ छात्र कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा…