गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 1,533 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा, गोरखपुर से पिपराइच का मार्ग सिंगल-डबल नहीं होगा…अब यह 4 लेन की कनेक्टिविटी के साथ पिपराइच सिटी से जुड़ जाएगा।
पढ़ें :- UP में 34 IAS अधिकारियों के तबादले: पीलीभीत, मुरादाबाद समेत 14 जिलों के जिलाधिकारी बदले
आज पिपराइच की चीनी मिल प्रारंभ हो गई है। फर्टिलाइजर कारखाना फिर से चालू हो गया है। मेडिकल कॉलेज कितना सुंदर बन गया है। AIIMS भी बन गया है। सड़क चौड़ीकरण का कार्य हुआ है…ये सब विकास नए गोरखपुर का दर्शन करा रहे हैं। इंसेफेलाइटिस बीमारी हमेशा के लिए समाप्त हो गई है। अब कोई भी बच्चा व परिवार इस बीमारी से भयभीत नहीं होगा।
विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए डबल इंजन की सरकार आवश्यक है… pic.twitter.com/96wJgzf0Oo
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 2, 2025
पढ़ें :- जमुई की घटना पर तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा, कहा-बिहार को बीजेपी और एनडीए ने किया शर्मसार
मुख्यमंत्री ने कहा, अकेले गोरखपुर में पिछले 5 वर्ष के अंदर 15 हजार करोड़ से लेकर 20 हजार करोड़ का निवेश जमीनी धरातल पर उतरा है, जिसमें उद्योग लगकर चल रहे हैं। हजारों लोगों को रोजगार की गारंटी मिली है। 13 जनवरी से लेकर 26 फरवरी तक, यानी पौष पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक, इस सदी का पहला महाकुम्भ आयोजित होने जा रहा है। 144 वर्ष के बाद यह मुहूर्त आया है। महाकुम्भ के लिए प्रयागराज में भव्य व्यवस्था की गई है। देश व दुनिया के श्रद्धालु यहां आएंगे। उत्तर प्रदेश इस आयोजन के साथ जुड़कर आतिथ्य सेवा का एक नया अनुभव दुनिया को कराएगा।
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने वर्ष 1990 में फर्टिलाइजर कारखाना बंद करवा दिया था… pic.twitter.com/FlBZL8qKQ9
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 2, 2025
पढ़ें :- दिल्ली SIR में चुनाव आयुक्त का नाम गलत: आडवाणी-जयशंकर समेत बड़े नाम शामिल, 33 लाख मतदाताओं को नोटिस