Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डबल इंजन वालों ने बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगाई हैं उनमें से लखनऊ वाला इंजन गायब है, बाराबंकी में बोले अखिलेश यादव

डबल इंजन वालों ने बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगाई हैं उनमें से लखनऊ वाला इंजन गायब है, बाराबंकी में बोले अखिलेश यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को बाराबंकी पहुंचे और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, मैं देख रहा हूं जैसे-जैसे चरणों का चुनाव आगे बढ़ता जा रहा है, जनता की नाराजगी और गुस्सा बढ़ता जा रहा है। जब 7वें चरण का वोट पड़ेगा जनता का गुस्सा 7वें आसमान पर होगा। अभी तक जनता का जो जन समर्थन मिला है, हम कह सकते हैं जो संविधान बदलने निकले हैं देश की जनता उनको बदलने का काम करेगी।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

उन्होंने आगे कहा कि, ये ऐसा चुनाव है जहां जनता ने अपने हाथ में चुनाव ले लिया है और इस बार ये डबल इंजन वाले लोग बचने वाले नहीं है। डबल इंजन वालों ने बड़ी बड़ी होर्डिंग लगाई हैं उनमें से लखनऊ वाला इंजन गायब है। पिछले 10 साल और उत्तर प्रदेश के 7 सालों का हिसाब किताब मांगे तो इनकी हर बात झूठी निकली, हर वादा झूठा निकला। जो लोग कहते थे कि किसानों की आय दोगुनी कर देंगे आय दोगुनी हो गई हो तो बता दो? महंगाई के कारण हर किसान की मुश्किल बड़ी कर दी।

अखिलेश यादव ने कहा, बीजेपी ने बड़े- बड़े उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ रूपए का कर्जा माफ कर दिया, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। 4 जून के बाद INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी, तो किसानों का कर्ज माफ करने का काम करेंगे और किसानों को कानूनी एमएसपी देंगे। साथ ही कहा, यह नौजवान जो खड़े हैं, केवल एक पेपर लीक नहीं हुआ है, 10 पेपर लीक हुए हैं। यह सरकार कोई परीक्षा नहीं करवा पाई।

उन्होंने आगे कहा कि, हम अपने नौजवानों को कह के जा रहे हैं, जिन्होंने ये अग्निवीर व्यवस्था बनाई है, समाजवादी और INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी तो हम इस व्यवस्था को स्वीकार नहीं करेंगे और पक्की वर्दी और पक्की नौकरी वाली पहले वाली व्यवस्था का इंतजाम करेंगे। हमें आपको संविधान बचाना है। इस सरकार में कोई शिक्षक भर्ती नहीं हुई है और हुई है तो हमारे 69 हजार शिक्षक भर्ती वाले जानते होंगे इन्हें आज तक न्याय मिला है, हमारी सरकार बनने पर शिक्षक भर्ती करेंगे, और 69 हजार वालों को भी न्याय दिलाने का काम करेंगे।

 

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement