Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सुल्तानपुर में डबल मर्डर: बेखौफ बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर पति-पत्नी को उतारा मौत के घाट

सुल्तानपुर में डबल मर्डर: बेखौफ बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर पति-पत्नी को उतारा मौत के घाट

By शिव मौर्या 
Updated Date

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में सोमवार की देर रात एक खौफनाक वारदात हुई। हत्यारों ने पति—पत्नी की गला काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह जब घटना की जानकारी हुई तो लोगों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से फावड़ा, कुल्हाड़ी और चाकू बरामद हुआ है। इसके साथ ही, हत्याकांड की जांच शुरू कर दी।

पढ़ें :- ⁠भाजपा इस बार जाएगी तो फिर कभी नहीं आएगी, इनकी घूसख़ोरी की वजह से पुल, टंकी, एक्सप्रेसवे सब पानी में मिलते रहेंगे: अखिलेश यादव

ये घटना सुल्तानपुर के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुमही डंडिया गांव की है। बीती देर रात मुकेश सिंह (45) और उनकी पत्नी विनीता सिंह की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गयी। मुकेश वर्ष 2013 से लगातार प्राथमिक शिक्षक संघ, मोतिगरपुर के अध्यक्ष थे और वर्तमान में कंपोजिट विद्यालय, खनुहट में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे।

बताया जा रहा है कि, मंगलवार सुबह स्कूल वैन का ड्राइवर गाड़ी की चाबी लेने परिसर पहुंचा तो उसने विनीता सिंह का शव खून से लथपथ देखा। ये देखकर वो ​चिल्लाते हुए आसपास के लोगों को सूचना दी। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। इस दौरान लोगों ने देख कि, 150 मीटर दूर मुकेश सिंह का भी शव खून से लथपथ हालात में पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके से फावड़ा, कुल्हाड़ी और चाकू जैसे धारदार हथियार जब्त किए हैं, जिनका इस्तेमाल इस वारदात में किया गया था।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका है कि विनीता की हत्या विद्यालय के कमरे में की गई। इसके बाद मुकेश जान बचाकर भागे तो हमलावरों ने करीब 150 मीटर दूर विद्यालय परिसर में उन्हें भी घेरकर मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, हत्या की वजह और वारदात में शामिल लोगों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं है।

 

पढ़ें :- यूपी अब नागरिक सीना तानकर और माफिया सिर झुकाकर चलता है, नए स्लोगन के साथ गिरगिट की तरह रंग बदल रही सपा : सीएम योगी
Advertisement