Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Writer Youth Parliament 2026 में Dr. Harmandeep Kaur और Schiwam Mz ने रचा सफलता का इतिहास

Writer Youth Parliament 2026 में Dr. Harmandeep Kaur और Schiwam Mz ने रचा सफलता का इतिहास

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। Writer Connect India (WCI) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर के वर्चुअल आयोजन Writer Youth Parliament 2026 में युवाओं ने लोकतांत्रिक संवाद, तर्क-वितर्क और नेतृत्व क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य विषय Education & Artificial Intelligence रहा, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित Youth MPs ने Government House और Opposition House का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में Opposition House से Dr. Harmandeep Kaur ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए Winner का खिताब अपने नाम किया।

पढ़ें :- पीलीभीत में मेले के दौरान महिलाओं से अभद्रता, चार मनचलों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हाथ जोड़कर मांगी माफी

उनके प्रभावशाली तर्क, बेहतरीन वक्तृत्व, विषय की गहरी समझ और दमदार बहस को देखते हुए उन्हें Best Debater के प्रतिष्ठित खिताब से भी सम्मानित किया गया। वहीं Government House से Schiwam Mz ने अपने आत्मविश्वास, स्पष्ट विचारों और प्रभावशाली तर्क क्षमता के दम पर Winner का खिताब हासिल किया। इस प्रकार दोनों सदनों से Dr. Harmandeep Kaur और Schiwam Mz Writer Youth Parliament 2026 के विजेता बने।

इस आयोजन में Shikha Gupta, Stuti, Ashutosh Tiwari, Shivam, Mukul Thakur, Muskaan Shaikh, Radhika Sharma, Dr. Harmandeep Kaur, Coker Favour A., Kanak Verma, Tasmiya, Shivanshu, Ankush Kumar Agrawal, Janu Rawat, Roopman, Jhilly, Rajneeta Prasad और Sandhya ने Youth MPs के रूप में सहभागिता की। प्रतिभागियों ने विभिन्न संसदीय चरणों में प्रश्न, उत्तर, तर्क और विचार प्रस्तुत करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में Government House से Kanak Verma को Runner-Up तथा Opposition House से Ankush Kumar Agrawal, Tasmiya Quadri और Mukul Thakur को Runner-Up के रूप में सम्मानित किया गया, जबकि Coker Favour A. को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए Special Mention प्रदान किया गया।

Writer Youth Parliament 2026 के सफल आयोजन में Writer Youth Parliament Core Team की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम में Anmol Jain – President of Parliament, Mansi Jain – Secretary-General, Richa – Speaker of the House, Sanskriti Kanti Srivastava – Parliamentary Affairs Head, Varsha Srivastava – Committee Head और Fariha Anjum – Protocol & Coordination Head शामिल रहे।

पढ़ें :- सीखते कदम, बढ़ती दक्षता : योगी सरकार के मिशन कर्मयोगी से संवरेगा शिक्षा विभाग का कार्यबल

टीम के सामूहिक प्रयासों से युवाओं को अपनी बात रखने, तर्क करने, प्रश्न पूछने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने का एक प्रभावी मंच मिला। Writer Connect India ने सभी विजेताओं, Runner-Ups, Special Mention प्राप्तकर्ता, सभी Youth MPs और आयोजन टीम को उनकी शानदार उपलब्धि एवं योगदान के लिए बधाई दी।

Advertisement