लखनऊ। स्टेट नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल गोमती नगर लखनऊ (State National Homoeopathic Medical College and Hospital Lucknow) के चिकित्सक डॉ. जितेंद्र कुमार का लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश के तरफ से एसोसिएट प्रोफेसर (Associate Professor) प्रोन्नति दी गई है। बता दें कि डॉ. जितेंद्र कुमार अभी तक ‘असिस्टेंट प्रोफेसर’ (Assistant Professor) पद पर कार्यरत थे।
पढ़ें :- स्टेट नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल गोमती नगर के डॉ. जितेंद्र कुमार को एसोसिएट प्रोफेसर पद पर पदोन्नति के साथ अलीगढ़ हुआ तबादला, ओपीडी पर पड़ सकता है असर
इस अवसर पर hindi.pardaphash.com से बातचीत करते हुए डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि दूसरी विधा की तरह ही अब होम्योपैथी के इलाज पर लोगों का विश्वास काफी बढ़ गया है। होम्योपैथी में अब नई दवाओं से मरीजों को पहले से अधिक तेजी से इलाज में राहत मिलती है। कोरोना महामारी के दौर में होम्योपैथी विधा ने मरीजों का इलाज करके व जान बचाकर लोगों में और अधिक भरोसा बढ़ा दिया है। डॉ. कुमार ने कहा कि होम्योपैथी की खोज जर्मनी में जरूर हुई थी, लेकिन भारत में आज उस देश से कहीं अधिक होम्योपैथी का सम्मान है।
डॉ. जितेंद्र कुमार ने कहा कि होम्योपैथी में अब महिलाओं की जटिल बीमारी का भी सफल इलाज हो रहा है। पीसीओडी जैसी गंभीर बीमारियों सफल शोध से इलाज बेहतर हो सका है।