Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. स्टेट नेशनल होम्योपैथिक मेडिक​ल कॉलेज व हॉस्पिटल गोमती नगर के डॉ. जितेंद्र कुमार को एसोसिएट प्रोफेसर पद पर पदोन्नति के साथ अलीगढ़ हुआ तबादला, ओपीडी पर पड़ सकता है असर

स्टेट नेशनल होम्योपैथिक मेडिक​ल कॉलेज व हॉस्पिटल गोमती नगर के डॉ. जितेंद्र कुमार को एसोसिएट प्रोफेसर पद पर पदोन्नति के साथ अलीगढ़ हुआ तबादला, ओपीडी पर पड़ सकता है असर

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। स्टेट नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, गोमती नगर, लखनऊ में तैनात चिकित्सक डॉ. जितेंद्र कुमार को लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश की संस्तुति के बाद एसोसिएट प्रोफेसर पद पर पदोन्नति दी गई है। पदोन्नति के साथ ही शासन की ओर से उनका तबादला राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, अलीगढ़ कर दिया गया है।

पढ़ें :- लखनऊ हत्याकांड: 2 दिन पत्नी की रेकी, दिव्या ने 1.5 करोड़ की एलिमनी मांगी थी, पहले पत्नि फिर बहन और खुद को मारी गोली

डॉ. जितेंद्र कुमार के तबादले की खबर के बाद गोमती नगर स्थित होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। विशेष रूप से उनकी ओपीडी में उपचार के लिए आने वाले मरीजों पर इसका असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज होम्योपैथिक उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अनुभवी चिकित्सक के स्थानांतरण के बाद ओपीडी में मरीजों को उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं और चिकित्सकीय परामर्श को लेकर बदलाव देखने को मिल सकता है।

हालांकि, डॉ. जितेंद्र कुमार की पदोन्नति को उनके विभागीय कार्य एवं सेवाओं में महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, उनके तबादले से गोमती नगर स्थित अस्पताल में मरीजों की सुविधा और ओपीडी व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों के सामने नई व्यवस्था बनाने की चुनौती भी होगी। अब देखना होगा कि डॉ. जितेंद्र कुमार के स्थान पर अस्पताल में किस चिकित्सक की तैनाती की जाती है और मरीजों की ओपीडी सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए शासन एवं अस्पताल प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं?

नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल (प्रोफेसर) डॉ. विजय पुष्कर , प्रो. दिलीप सोनकर, प्रो. अमित नायक सहित सभी शिक्षकों व सहयोगियों ने प्रतीक चिंह, अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर भावभीनी विदाई दी। डॉ. जितेंद्र कुमार ने इस अवसर पर कहा कि मैं नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल (प्रोफेसर) डॉ. विजय पुष्कर व सभी शिक्षकों का बहुत बहुत धन्यवाद मुझे इतना सम्मान देने के लिए मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा।

पढ़ें :- लखनऊ में पुलिस बूथ के पास बेखौफ बदमाशों ने तोड़ी एटीएम मशीन, बिना नंबर की कार से हुए फरार
Advertisement