Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आजमगढ़ के बिलरियागंज स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का डॉ. प्रियंका मौर्य ने किया औचक निरीक्षण, चिकित्सकों को दिए कई निर्देश

आजमगढ़ के बिलरियागंज स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का डॉ. प्रियंका मौर्य ने किया औचक निरीक्षण, चिकित्सकों को दिए कई निर्देश

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्य ने आजमगढ़ प्रवास के दौरान समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए।

पढ़ें :- मंत्रीगण सप्ताह में कम से कम एक दिन मेट्रो, बस, ई-रिक्शा, कारपूलिंग या फिर सार्वजनिक परिवहन का करें उपयोग: सीएम योगी

डॉ. प्रियंका मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर औचक निरीक्षण की तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही लिखा कि, आजमगढ़ प्रवास के दौरान बिलरियागंज स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। मरीजों से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य का हाल-जाना और अस्पताल द्वारा दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली।

साथ ही आगे लिखा, इस दौरान अस्पताल की मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करते हुए मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं देने हेतु सम्बंधित अधिकारियों एवं चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिये।

पढ़ें :- CBSE 12th Result 2026 : लखनऊ में आरएलबी स्कूल की छात्रा अदिति मिश्रा बनी टॉपर, हासिल किए 99.02 फीसदी अंक
Advertisement