Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अयोध्या पहुंची डॉ. प्रियंका मौर्य: राजर्षि दशरथ राजकीय मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, दिए गई निर्देश

अयोध्या पहुंची डॉ. प्रियंका मौर्य: राजर्षि दशरथ राजकीय मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, दिए गई निर्देश

By शिव मौर्या 
Updated Date

अयोध्या। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्य अयोध्या दौरे पर पहुंची। यहां पर उन्होंने राजर्षि दशरथ राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरन उन्होंने वहां पर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जान। इस दौरान उन्होंने कई दिशा निर्देश भी दिए।

पढ़ें :- बसपा छोड़ सपा में पहुंचे मयंक द्विवेदी, क्या ब्राह्मण वोट बनेगा सपा का नया आधार?

डॉ. प्रियंका मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अस्पताल में दौरे के दौरान की वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ ही लिखा कि, अयोध्या प्रवास के दौरान राजर्षि दशरथ राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से प्रदान की जा रही सुविधाओं के विषय में फीडबैक लिया एवं संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।

पढ़ें :- BJP सरकार पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, कहा-2017 से अब तक प्रदेश में बाबा साहेब की 151 से अधिक प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किया गया

जिला महिला अस्पताल का भी किया निरीक्षण
डॉ. प्रियंका मौर्य ने इस दौरान अयोध्या जिला महिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि, अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से प्रदान की जा रही सुविधाओं के विषय में फीडबैक लिया एवं संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।

 

पढ़ें :- रायबरेली में BJP का बड़ा गेमप्लान, राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
Advertisement