Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर फिल्म ‘ड्रैगन’ का टीजर रिलीज, सेलेब्स और फैंस का अपने तरीके से अदा किया शुक्रिया

जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर फिल्म ‘ड्रैगन’ का टीजर रिलीज, सेलेब्स और फैंस का अपने तरीके से अदा किया शुक्रिया

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पैन इंडिया स्टार जूनियर एनटीआर (Pan-India Star Junior NTR) आज 20 मई को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले उनकी फिल्म ‘ड्रैगन’ (Film ‘Dragon’) का टीजर जारी किया गया था, जो सेलेब्स से लेकर उनके फैंस को बेहद पसंद आया। आज अपने जन्मदिन पर एनटीआर ने एक खास पोस्ट के जरिए फैंस का और साथ ही फिल्म ‘ड्रैगन’ (Film ‘Dragon’) के निर्देशक प्रशांत नील (Director Prashanth Neel) का धन्यवाद किया है।

पढ़ें :- ओपी राजभर के सपा में टूट का दावे पर बिफरी कांग्रेस, सुरेंद्र राजपूत, बोले-जो खुद बिका हो, वह खरीदार कैसे हो सकता है?
पढ़ें :- Cocktail 2: रश्मिका मंदाना की 'दिया' ने जीता दर्शकों का दिल, इंटरनेट पर फैंस बोले-इतनी प्यारी कैसे हो सकती है यार

दिग्गज अभिनेता जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के ठीक कुछ मिनट पहले, 19 मई की रात 11:52 बजे उनकी आने वाली फिल्म ‘ड्रैगन’ की पहली झलक जारी की गई। सोशल मीडिया पर इस झलक को लोगों ने बेहद पसंद किया है। वहीं आज जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर कई सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं।

प्रशांत नील ने गले लगाकर दी बधाई

फिल्म ‘ड्रैगन’ की झलक सामने आते ही जूनियर एनटीआर और निर्देशक प्रशांत नील ने खुशी से एक-दूसरे को गले लगा लिया। सोशल मीडिया पर इस पल की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। एनटीआर के जन्मदिन पर प्रशांत नील का यह पोस्ट उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

अल्लू अर्जुन और श्रीनु वैतला ने दी बधाई

अभिनेता अल्लू अर्जुन ने जूनियर एनटीआर को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, ‘इस बार यह बाघ नहीं, अजगर (ड्रैगन) है।’ वहीं निर्देशक श्रीनु वैतला ने भी उनकी प्रतिभा और विरासत की तारीफ की। इसके साथ ही दोनों ने एनटीआर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

साउथ अभिनेता गोपीचंद मालिनेनी ने एनटीआर को जन्मदिन की बधाई दी है। गोपीचंद ने लिखा, ‘हमारे सबसे प्यारे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। इसके साथ ही गोपीचंद ने ‘ड्रैगन’ के टीजर की तारीफ भी की है।

पढ़ें :- 'धुरंधर' की दीवानगी अब एक नए शिखर पर पहुंची, BJP ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पीएम मोदी का वीडियो

वहीं नागा वामसी ने लिखा, ‘हमारे ड्रैगन को शुभकामनाएं। अन्ना, प्यार, शक्ति और खुशियों से भरा एक शानदार जन्मदिन।’ इन सभी के अलावा साउथ अभिनेता महेश बाबू ने भी एनटीआर को जन्मदिन की खास बधाई दी है। महेश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खास तस्वीर शेयर कर एनटीआर को जन्मदिन की बधाई दी है। महेश ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो, ड्रैगन की झलक शानदार है।’

कब रिलीज होगी फिल्म ‘ड्रैगन’?

प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ड्रैगन’ 5 भाषाओं में 11 जून, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे ‘मैत्री मूवी मेकर्स’ और ‘एनटीआर आर्ट्स’ मिलकर बना रहे हैं। इस पहली झलक के बाद से ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बहुत ज्यादा बढ़ गई है।

पढ़ें :- UP News : बच्ची का टूटा था दाया हाथ, चढ़ा दिया प्लास्टर बाएं हाथ में, भगवान भरोसे सरकारी अस्पताल

क्या है ‘ड्रैगन’ की कहानी?

फिल्म ‘ड्रैगन’ 1967 के दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें अफीम की खेती और दुनिया भर के ड्रग माफियाओं की जंग को दिखाया जाएगा। जूनियर एनटीआर इसमें ‘अफगान ट्रेडिंग कंपनी’ के मुख्य हत्यारे का रोल निभा रहे हैं। टीजर में उनका एक डायलॉग काफी पसंद किया जा रहा है- ‘भगवान ने मुझे वरदान दिया है- ट्रिगर दबाते ही मैं सब कुछ भूल जाता हूं।’

Advertisement