Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dream Secret : सपने में शिवलिंग देखने का ये होता है संकेत , जानें जीवन में क्या बदलाव आता है

Dream Secret : सपने में शिवलिंग देखने का ये होता है संकेत , जानें जीवन में क्या बदलाव आता है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dream Secret : त्रिशूलधारी महादेव अपने भक्तों पर सदैव कृपा करते है। भक्तगण भी पूरे मनोभाव से भगवान शिव की भक्ति करते है। महाशिवरात्रि के पर्व पर में भक्त दूर दूर से पवित्र गंगा जल लेकर शिवालयों में जलाभिषेक करते है। स्वप्न में भगवान शिव और उनके परिकरों को देखना शुभ माना जाता है। प्राचीन ग्रंथ स्वप्न शास्त्र के अनुसार, भगवान भोलेनाथ को स्वप्न में देखने पर जीवन में शुभ घटित होता है। सपने में शिवलिंग देखना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। आईये जानते हैं सपने में भगवान शिव या उनकी वस्तुओं का स्वप्न देखने का क्या संकेत होता है।

पढ़ें :- shravani parv 2026 : श्रावणी उपाकर्म 'ज्ञान का पर्व', हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है

1.यदि किसी व्यक्ति को सपने में शिवलिंग दिखाई देता है तो यह सपना बहुत शुभ माना जाता है। व्यक्ति अपने पूर्व जन्म में शिव भक्त था। यह सपना व्यक्ति के पूर्व जन्म के बारे में संकेत करता है।

2.सपने में बाबा भोले को देखने का अर्थ है कि अब जीवन से समस्याओं का अंत होने वाला है। जीवन में तरक्की का मार्ग खुलने वाला है। व्यक्तिगत जीवन और परिवार में खुशियाँ आने वाली है। घर-परिवार और घर के सदस्यों के बीच प्रेम और संपन्नता आने वाली है।

3.सपने में भगवान आशुतोष और मां पार्वती को एक साथ देखने पर  जल्द ही  अच्छी खबर प्राप्त होती है। सपने में त्रिशूल का दिखना भी शुभ संकेत हैं। इसका मतलब है कि सभी कष्ट दूर होने वाले हैं।

4.सपने में सफ़ेद शिवलिंग देखना बीमारियों से मुक्ति का संकेत है।
5.सपने में शिवलिंग पर दूध चढ़ाना भगवान शिव के प्रसन्न होने का संकेत है।
6.सपने में शिवलिंग की पूजा करना शुभ माना जाता है।
7.सपने में शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ा दिखना भाग्योदय का संकेत है।
8.सपने में शिवलिंग देखना विजय, संकटों और समस्याओं का नाश का संकेत है।

पढ़ें :- Raksha Bandhan 2026 : ईको-फ्रेंडली राखियों से त्योहार को बनाएं यादगार, बहुत हैं इसके फायदे
Advertisement