Pawandeep Rajan Health Update: सिंगर और इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) का बीते दिन सोमवार को अहमदाबाद के पास एक्सीडेंट हो गया था. खबरों के मुताबिक उत्तराखंड से दिल्ली की ओर सफर कर रहे पवनदीप की कार रविवार देर रात अमरोहा जिले के गजरौला थाना क्षेत्र में एक खड़े कैंटर से टकरा गई. इस इस दुर्घटना में पवनदीप राजन क गंभीर चोटें आई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया.
पढ़ें :- अभिनेत्री उर्मिला सनावर हरिद्वार में गिरफ्तार, सुरेश राठौर की बेटी ने लगाए ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने के आरोप
सोशल मीडिया पर सिंगर की अस्पताल के बिस्तर पर इलाज की कई वीडियो वायरल हुई थी जिसके बाद फैंस टेशन में आ गए थे और अब उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. इसी बीच अब हाल ही में पवनदीप राजन की टीम ने सोशल मीडिया पर ऑफिशियल बयान जारी कर सिंगर का हेल्थ अपडेट दिया है और बताया है कि राजन की हालत अब कितनी गंभीर है.
पवनदीप राजन की टीम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि ‘जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पवनदीप राजन 5 मई की सुबह एक दुखद सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गए थे. वहीं हादसे के बाद उन्हें एक पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका ऑपरेशन किया गया.
हालांकि कुछ समय के बाद राजन को दिल्ली एनसीआर के एक अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया. उन्हें कई फ्रैक्चर के साथ चोटें भी लगी हैं. ऐसे में अस्पताल में डायग्नोज के बाद उन्हें शाम 7 बजे के करीब ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया और 6 घंटे बाद सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया, फिलहाल वह आईसीयू में हैं.
पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री
3-4 दिन के आराम के बाद कुछ जरूरी ऑपरेशन किया जाएगा.’ टीम ने पोस्ट में आगे लिखा है कि ‘यह उनके सभी फैंस, परिवार,दोस्तों और दुनियाभर में मौजूद उनके फैंस के आशीर्वाद और समर्थन का ही नतीजा है कि राजन की हालत में अब पहले से सुधार है. पवन को अपनी प्रार्थनाओं में रखने के लिए आप सभी का शुक्रिया.’ वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीराजन के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी.