Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा सरकार जिस रास्ते पर भारत की अर्थव्यवस्था को ले गए उससे नौकरी पाना मुश्किल है…अखिलेश यादव का निशाना

भाजपा सरकार जिस रास्ते पर भारत की अर्थव्यवस्था को ले गए उससे नौकरी पाना मुश्किल है…अखिलेश यादव का निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, जिस रास्ते पर भारत की अर्थव्यवस्था को भाजपा ले गई है, आने वाले समय में नौकरी का सपना भूल जाइए। सोचिए कैसी अर्थव्यवस्था बन गई है हमारी। अखिलेश यादव ने कहा कि, जो भारतीय जनता पार्टी ने रास्ता अपनाया है वह समाज को बांटने का है, टोलरेंस का रास्ता नहीं है। जो शिक्षा स्वामी विवेकानंद जी ने दी यूनिवर्सल एक्सेप्टेंस की, वो रास्ता भाजपा का नहीं है। इसलिए आज के दिन जब हम स्वामी जी को याद कर रहे हैं तो संकल्प ले कि उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का काम करेंगे।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

साथ ही कहा, जिस रास्ते पर भारत की अर्थव्यवस्था को भाजपा ले गई है, आने वाले समय में नौकरी का सपना भूल जाइए। सोचिए कैसी अर्थव्यवस्था बन गई है हमारी। नौजवान जो पढ़ाई लिखाई करके डिग्री हासिल करे चुके हैं उन्हें डिलीवरी बॉय की नौकरी मिल रही है। समाजवादियों की सरकार जब भी बनेगी तो उन्हें सम्मान का रोजगार देने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि, आयुष्मान में तो है ही घोटाला, सब सामने आया है। सरकार पूरी मदद नहीं करती। कैंसर इंस्टिट्यूट को बनकर तैयार हो जाना चाहिए था, गरीबों को फ्री इलाज मिलता। इस सरकार से कोई आप उम्मीद नहीं कर सकते। गारंटी उसी तरह की घंटी है जैसे कोरोना में आपको ताली और थाली बजवाई थी। साथ ही कहा, सरकार पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यको के साथ इसी तरह भेदभाव करने का काम करेगी। पूरा बजट डायवर्ट कर देंगे किसी शहर, किसी आयोजन की तरफ और हमारे पिछड़े दलित और अल्पसंख्यक भाइयों का बजट काटा जा रहा है, कम किया जा रहा है।

 

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement