Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Dularchand Yadav Murder Case : सूरजभान सिंह ने चुनाव आयोग को घेरा, बोले- इसे किसी एक व्यक्ति की हत्या मत कहिए, यह लोकतंत्र पर हमला है

Dularchand Yadav Murder Case : सूरजभान सिंह ने चुनाव आयोग को घेरा, बोले- इसे किसी एक व्यक्ति की हत्या मत कहिए, यह लोकतंत्र पर हमला है

By santosh singh 
Updated Date

मोकामा: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के प्रचार के बीच मोकामा टाल इलाके में जन सुराज पार्टी (Jan Suraj Party) के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के समर्थक और स्थानीय दबंग दुलारचंद यादव (70 वर्ष) की गुरुवार को गोली मारकर और वाहन से कुचलकर हत्या कर दी गई है। इस जघन्य वारदात पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सांसद सूरजभान सिंह (Suraj Bhan Singh) ने कहा, कि इसे किसी एक व्यक्ति की हत्या मत कहिए, यह लोकतंत्र पर हमला है।

पढ़ें :- Bye Election : एक लोकसभा और छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 6 अक्तूबर को, मतगणना 9 को, जानें कौन सी सीटें हैं शामिल?

दुलारचंद यादव (Dularchand Yadav) की हत्या के बाद आरजेडी प्रत्याशी वीणा देवी (RJD candidate Veena Devi) के पति सूरजभान सिंह (Suraj Bhan Singh)  ने किसी पर आरोप लगाने के बजाय पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। सूरजभान सिंह (Suraj Bhan Singh) ने कहा कि ये एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि लोकतंत्र का हनन हुआ है। उन्होंने कहा कि इसे केवल इस क्षेत्र, बिहार या देश नहीं बल्कि पूरा विश्व देख रहा है। इसमें सीधे-सीधे बदनामी चुनाव आयोग (Election Commission)  की हो रही है।

पढ़ें :- BJP का बस एक ही मकसद है, किसी भी क़ीमत पर जीत और भारत के लोकतंत्र का अंत : राहुल गांधी

सूरजभान सिंह (Suraj Bhan Singh)  ने कहा कि पूरा विश्व देख रहा है कि लोकतंत्र का हनन कैसे हो रहा है? चुनाव आयोग (Election Commission) से मेरा आग्रह है कि इसपर जांच बिठाई जाए। कोर्ट से आग्रह है कि इसपर रिटायर्ड जज की टीम बनाकर इसकी जांच की जाए। सच्चाई अपने आप सामने आ जाएगी। पूरे देश का चुनाव आयोग (Election Commission)  से विश्वास उठ रहा है। एक सीट पर 10 से 15 उम्मीदवार होते हैं, क्या चुनाव आयोग (Election Commission)  इतने लोगों को सुरक्षा नहीं दे सकता है। इसमें मेरे देश की बदनामी हो रही है, इसमें पक्ष विपक्ष को एक साथ आकर निर्णय लेना चाहिए।

Advertisement