पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नगर पालिका परिषद नौतनवा के जलकल परिसर में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने बारिश के मौसम को देखते हुए पालिका के सफाई कर्मचारियों को रेनकोट वितरित किए।
पढ़ें :- लक्ष्मीपुर में PDA जनपंचायत, सामाजिक न्याय और रोजगार के मुद्दों पर गरजे नेता
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि बरसात के दौरान सफाईकर्मियों को कठिन परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना पड़ता है। रेनकोट मिलने से उन्हें कार्य करने में सुविधा होगी और वे बिना किसी परेशानी के शहर की स्वच्छता व्यवस्था बनाए रख सकेंगे। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि वे हर मौसम में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं।
कार्यक्रम में सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल जायसवाल, लिपिक दीपू प्रजापति, सफाई इंस्पेक्टर गोविंद, रवि त्रिपाठी, अवधेश चौबे, प्रमोद पाठक सहित नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट