Dussehra Chaumukhi Deepak : दशहरा त्योहार अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है। इसे दशहरा भी कहा जाता है। शारदीय नवरात्रि के दसवें दिन इस महापर्व को मनाया जाता है। इस दिन माता दुर्गा और भगवान श्रीराम की पूजा आराधना भी की जाती है। दशहरा त्योहार साल 2024 में 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन रावण दहन के साथ ही कई तरह के धार्मिक आयोजन भी हिंदू धर्म के लोगों के द्वारा किए जाते हैं। साथ ही इस दिन कई तरह के उपाय भी लोग करते हैं। आइये जानते है कि घर में सुख-समृद्धि बनी रहे इसके लिए कुछ महाउपाय।
पढ़ें :- Radha Ashtami Asht Sakhiyon 2026 : राधा रानी की अष्ट सखियों के रहस्य और उनके मंदिर ,
अगर आप चाहते हैं कि, घर का वास्तु दोष दूर हो और देवी-देवताओं के साथ ही पितरों का आशीर्वाद भी आपको प्राप्त हो तो, घर की दक्षिण दिशा में आपको चौमुखी दीपक जलाना चाहिए। सुख-संपदा और करियर में उन्नति के लिए भी आपको दशहरे के दिन दक्षिण दिशा में चौमुखी दीपक जलाना चाहिए। चौमुखी दीपक को जलाने से घर के लोगों को मानसिक शांति भी प्राप्त होती है।
अगर आप इस दिन रावण दहन के बाद बची कोई लकड़ी घर ले आएं लकड़ी न मिले तो राख भी आप ला सकते हैं, इसको घर की तिजोरी में रख दें तो, इससे भी घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसा करने से आपको आर्थिक लाभ मिलने की भी संभावना रहती है। घर के वास्तु में भी ऐसा करने से सुधार होता है।