Ranchi Jamshedpur Earthquake : झारखंड की धरती भूकंप के झटकों से कांपी है। यहां पर कई हिस्सों में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इन झटकों की तीव्रता 4.3 मापी रही। भूकंप में धरती करीब पांच सेकेंड तक हिलती रही।
पढ़ें :- सुबह नींद खुली तो बच्चों के तकिए के नीचे मिला जहरीला सांप, इस राज्य में हर दिन घरों से निकल रहें जहरीले सांप
रिपोर्ट्स के अनुसार , झारखंड की राजधानी रांची और जमशेदपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। खरसावां जिले से 13 किलोमीटर दूर इलाके में भूकंप का एपिसेंटर पाया गया। शनिवार सुबह 9:20 बजे यहीं पर भूकंप आया था। जिसके बाद लोग डरकर अपने घरों से बाहर आ गए। फिलहाल किसी तरह के कोई नुकसान की खबर नहीं है।
बताया जा रहा है कि रांची के तमाड़, चाईबासा के चक्रधरपुर और जमशेदपुर के कुछ इलाकों में शनिवार सुबह भूकंप का झटका महसूस किया गया।