Ebola Virus in India : अफ्रीकी देशों में कोहराम मचाने वाले खतरनाक वायरस इबोला की भारत में एंट्री हो गयी है। बेंगलुरु में एक महिला में इबोला के लक्षण पाए जाने के बाद उसे क्वारंटीन किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, युगांडा से भारत आयी एक महिला में इबोला वायरस जैसे लक्षण दिखाई पड़े हैं। इस खतरनाक वायरस के कारण मृत्यु दर, कोरोना से कई गुना ज्यादा है।
पढ़ें :- SRH vs RR Eliminator : आज एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद की राजस्थान रॉयल्स से होगी भिड़ंत, हारने वाली टीम होगी बाहर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 23 मई को केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची 28 साल की एक युगांडा की महिला को एहतियात के तौर पर इंदिरा नगर के एपिडेमिक डिजीज हॉस्पिटल में क्वारंटीन कर दिया गया है। उसके इबोला जांच के लिए सैंपल लिए गए। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ऋत्विक रंजनम पांडे के अनुसार, इबोला की संदिग्ध महिला में बुखार जैसे कोई साफ लक्षण नहीं दिखे थे। उसके लक्षणों के बारे में पक्का पता नहीं है। एयरपोर्ट हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने थकान जैसे कुछ लक्षण देखे और सैंपल लेने का फैसला किया। सैंपल जांच के लिए पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजे गए हैं।
बता दें कि WHO ने 17 मई को डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और युगांडा में इबोला के बढ़ते केस को “अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल” (PHEIC) घोषित किया था। यह एक बेहद घातक और संक्रामक वायरस है, जो गंभीर रक्तस्राव, हेमोरेजिक बुखार और इंसान के ऑर्गन तक खराब कर सकता है। इससे संक्रमित मरीज के शरीर के तरल पदार्थों जैसे खून, लार, पसीना आदि के सीधे संपर्क में आने से संक्रमण फैलता है। अभी तक इसका कोई टीका या दवा नहीं है जिसकी वजह से यह इतना जानलेवा साबित हो रहा है।