Rahul Gandhi’s Helicopter Searched : तमिलनाडु के नीलगिरी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के हेलिकॉप्टर (Helicopter) की तलाशी लेने के मामला सामने आया है। उनके हेलिकॉप्टर की तलाशी चुनाव आयोग (Election Commission) के अधिकारियों की ओर से ली गयी। राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र त्र केरल के वायनाड जा रहे थे।
पढ़ें :- अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले- हमने तेजस्वी से गद्दारी की, जाकर सम्राट चौधरी से पूछिए सरकार किसने बचाई?
तमिलनाडु पुलिस ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि हेलीकॉप्टर (Helicopter) के यहां उतरने के बाद उड़न दस्ते के अधिकारियों ने तलाशी ली। राहुल अपने संसदीय क्षेत्र केरल के वायनाड जा रहे थे, जहां वे सार्वजनिक रैली सहित कई चुनावी अभियानों में हिस्सा लेने वाले हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में राहुल गांधी अमेठी और वायनाड से चुनाव लड़े थे। अमेठी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
पिछले लोकसभा चुनाव में वायनाड से राहुल गांधी को जीत मिली थी। इस बार फिर कांग्रेस ने वायनाड से राहुल गांधी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को वायनाड में रोड शो किया। इस निर्वाचन क्षेत्र में उनका सामना सीपीआई नेता एनी राजा और भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्रन से होने वाला है।