Congress MLA Surender Panwar ED Arrested: हरियाणा के सोनीपत जिले से कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र पंवार (Congress MLA Surendra Panwar) को ईडी ने देर रात गिरफ्तार किया है। पंवार को गिरफ्तार करने के बाद ईडी की टीम उन्हें लेकर अंबाला के लिए रवाना हो गयी। यह मामला अवैध खनन (Illegal mining) से जुड़ा बताया जा रहा है।
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
दरअसल, पिछले दिनों अवैध खनन से जुड़े मामले में ईडी ने सुरेंद्र पंवार और यमुनानगर में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह (Dilbagh Singh) के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान केंद्रीय जांच एजेंसी पंवार के घर से कई दस्तावेज लेकर गई थी। वहीं, अब पंवार की गिरफ्तारी को यमुनानगर क्षेत्र में सिंडिकेट द्वारा लगभग 400-500 करोड़ रुपये के अवैध खनन (Illegal mining) से संबंधित बताया जा रहा है।
हरियाणा पुलिस द्वारा अवैध खनन के संबंध में पवार और अन्य के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज करने के बाद पिछले साल ईडी ने जांच अपने हाथ में ली थी। इस मामले में जनवरी 2024 में ईडी ने आईएनएलडी से पूर्व एमएलए दिलबाग सिंह, सुरेंद्र पंवार और अन्य सहयोगियों के यहां 20 जगहों पर छापे मारी की थी। पंवार से पहले ईडी, दिलबाग सिंह और कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है।