Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ईडी ने पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी समेत दो को किया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

ईडी ने पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी समेत दो को किया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सपा के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री स्व. हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर तिवारी को गिफ्तार कर लिया है। इनके साथ ही उनकी कंपनी गंगोत्री इंटरप्राइजेज के निदेशक अजीत पांडेय को ​भी गिरफ्तार किया गया है। आज सुबह से ही ईडी ने विनय शंकर तिवारी के गोरखपुर, लखनऊ समेत अन्य ठीकानों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

पढ़ें :- मुकेश श्रीवास्तव का स्वास्थ्य विभाग में है कब्जा: भाई के फर्म पर हुई ₹4.50 करोड़ की 'कागजी' खरीदारी, अब फंसे रिटायर CMO

ईडी की जांच में सामने आया था कि मेसर्स गंगोत्री एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने अपने प्रमोटरों, निदेशकों, गारंटरों के साथ मिलकर बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले सात बैंकों के कंसोर्टियम से 1129.44 करोड़ रुपये की क्रेडिट सुविधाओं का लाभ लिया था। बाद में इस रकम को उन्होंने अन्य कंपनियों में डायवर्ट कर दिया और बैंकों की रकम को वापस नहीं किया। इससे बैंकों के कंसोर्टियम को करीब 754.24 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

बैंकों की शिकायत पर सीबीआई मुख्यालय ने केस दर्ज किया था, जिसके बाद ईडी ने भी विनय तिवारी समेत कंपनी के समस्त निदेशक, प्रमोटर और गारंटर के खिलाफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

 

 

पढ़ें :- Hell-Hole Controversy : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले भारत को बताया नरक का द्वार, अब लिया यू-टर्न बोले- पीएम मोदी मेरे सबसे अच्छे दोस्त
Advertisement