Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ED ने नोएडा में ऑनलाइन पोर्नोग्राफी रैकेट का किया पर्दाफाश, लड़कियों को मोटी सैलरी व मॉडलिंग का झांसा देकर पति-पत्नी करते थे घिनौना खेल

ED ने नोएडा में ऑनलाइन पोर्नोग्राफी रैकेट का किया पर्दाफाश, लड़कियों को मोटी सैलरी व मॉडलिंग का झांसा देकर पति-पत्नी करते थे घिनौना खेल

By santosh singh 
Updated Date

नोएडा: नोएडा (Noida) में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने एक घर में चल रहे बड़े ऑनलाइन पोर्नोग्राफी रैकेट (Online Pornography Racket) का पर्दाफाश किया है, जिसका संचालन एक पति-पत्नी कर रहे थे। इस रैकेट का मुख्य आरोपी, जो पहले रूस में एक ऐसे ही सिंडिकेट का हिस्सा रह चुका था। उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर इस अवैध व्यापार (Illegal Trade) को भारत में शुरू किया। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए मॉडलिंग का झांसा देकर लड़कियों को इस घिनौने धंधे (Disgusting Business) में शामिल किया था।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

लड़कियों को मोटी सैलरी का वादा कर लाइव न्यूडिटी (Live Nudity) करने के लिए ललचाया जाता था

ईडी (ED)  की टीम ने शुक्रवार को नोएडा (Noida)  में एक फ्लैट पर छापा मारा। इस दौरान वहां तीन लड़कियों को पकड़ा, जो इस पोर्नोग्राफी रैकेट (Pornography Racket) में काम कर रही थीं। यह गिरोह फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर एक पेज बना कर काम करता था, जहां लड़कियों को मोटी सैलरी का वादा कर लाइव न्यूडिटी (Live Nudity) करने के लिए ललचाया जाता था।

ग्राहक जितना पैसा भेजता था, 75 प्रतिशत हिस्सा गिरोह के पास , जबकि 25 प्रतिशत दिया जाता था लड़कियों को

जब लड़कियां इस “मॉडलिंग” (Modeling) के इंटरव्यू के लिए आती थीं, तो उन्हें इस रैकेट का हिस्सा बनने का प्रस्ताव दिया जाता था और पैसों का लालच दिया जाता था। अधिकतर लड़कियां अच्छे पैसे के सपने में फंस कर इस अवैध कार्य में शामिल हो जाती थीं। ईडी (ED)  छापेमारी के दौरान, यह पता चला कि ग्राहक जितना पैसा भेजते, उसके हिसाब से लड़कियां विभिन्न प्रकार के टास्क पूरा करती थीं ।  इस पैसे का 75 प्रतिशत हिस्सा गिरोह के पास जाता था, जबकि 25 प्रतिशत लड़कियों को दिया जाता था।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

पति-पत्नी ने एक प्राइवेट कंपनी, “सबडिजी वेंचर्स” बनाई

ईडी (ED)  की जांच में खुलासा हुआ है कि पति-पत्नी ने एक प्राइवेट कंपनी, “सबडिजी वेंचर्स” बनाई थी, जो साइप्रस स्थित टेक्नियस लिमिटेड कंपनी के साथ साझेदारी में काम कर रही थी। टेक्नियस लिमिटेड (Technius Limited) के माध्यम से विदेशी पोर्न वेबसाइट्स जैसे एक्सहैम्सटर और स्ट्रिपचैट को कंटेंट भेजा जाता था।

Advertisement