Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. ईडी ने हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के ठिकानों पर की छापेमारी, ‘वाटिका लिमिटेड’ के रियल एस्टेट फ्रॉड से जुड़ा मामला

ईडी ने हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के ठिकानों पर की छापेमारी, ‘वाटिका लिमिटेड’ के रियल एस्टेट फ्रॉड से जुड़ा मामला

By Abhimanyu 
Updated Date

ED Gurugram Raid : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा के पूर्व राज्य मंत्री गोपाल कांडा से जुड़ी गुरुग्राम की तीन जगहों पर छापेमारी की। जिसमें कांडा का घर, फार्महाउस और ऑफिस शामिल है। केंद्रीय जांच एजेंसी की ओर से यह कार्रवाई ‘मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम’ (PMLA) की धारा 17 के तहत की गयी है। अधिकारियों का कहना है कि ये छापे ED की गुरुग्राम यूनिट द्वारा ‘वाटिका लिमिटेड’ के बड़े पैमाने पर किए गए रियल एस्टेट फ्रॉड की जांच के सिलसिले में मारे जा रहे हैं।

पढ़ें :- उत्तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत ने की कांग्रेस के सभी पद छोड़ने की पेशकश, बोले- मैं नहीं चाहता कि पार्टी का संघर्ष कमजोर पड़े

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईडी के अधिकारियों ने बताया है कि ED गुरुग्राम, वाटिका लिमिटेड द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर रियल एस्टेट फ्रॉड की जांच कर रही है। इस मामले में निवेशकों को कमर्शियल प्रोजेक्ट्स में निवेश करने के लिए मनाया गया था और उन्हें समय पर कब्ज़ा, पक्का रिटर्न, लीज़ रेंटल और सेल डीड पूरा करने का भरोसा दिया गया था। जांच के दायरे में आए चार प्रोजेक्ट्स में 661 निवेशकों से लगभग ₹248.46 करोड़ जमा किए गए थे, लेकिन आज तक न तो कब्ज़ा दिया गया और न ही वादा किए गए सेल डीड पूरे किए गए।

उन्होंने बताया कि इस मामले में, फाइनेंशियल ट्रेल और घर खरीदारों के फंड के संदिग्ध डायवर्जन के आधार पर, ED ने PMLA की धारा 17 के तहत गुरुग्राम में गोपाल कांडा (हरियाणा के पूर्व राज्य मंत्री) से जुड़ी तीन जगहों—उनके घर, फार्महाउस और ऑफिस—पर तलाशी अभियान शुरू किया है। डायवर्ट किए गए फंड को बाद में गोपाल कांडा से जुड़ी अलग-अलग कंपनियों में ट्रांसफर कर दिया गया था।

Advertisement