लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विपक्षी दल के नेताओं पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई पर सवाल उठाया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए ईडी जैसे विभाग को समाप्त करने की बात कही थी। अब उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट लिखा है जिसमें ED के बीच में N लगाने की बात कही है।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, विपक्ष के ख़िलाफ़ ED की Negativity को देखते हुए ED के बीच में N लगाकर उसको END कर देना चाहिए। दरअसल, नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर शिकंजा कसते हुए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपपत्र दायर किया है।
विपक्ष के ख़िलाफ़ ED की Negativity को देखते हुए ED के बीच में N लगाकर उसको END कर देना चाहिए। pic.twitter.com/jav0xLxvhG
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 16, 2025
पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई
जांच एजेंसी की ओर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया गया है। ईडी ने दोनों नेताओं को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बनाया है। आरोपपत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा, सुमन दुबे समेत कई नेताओं के नाम भी शामिल हैं। ईडी की इस कार्रवाई के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है।
कांग्रेस नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा आरोप पत्र दाखिल करने से कांग्रेसी सड़कों पर उतर आए हैं। राजधानी लखनऊ समेत देश के विभिन्न हिस्सों में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।