Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पर्दाफाश न्यूज के संपादक ने MLA ठाकुर रामवीर सिंह को दी बधाई, यूपी उपचुनाव में कुंदरकी से हासिल की थी सबसे बड़ी जीत

पर्दाफाश न्यूज के संपादक ने MLA ठाकुर रामवीर सिंह को दी बधाई, यूपी उपचुनाव में कुंदरकी से हासिल की थी सबसे बड़ी जीत

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में भाजपा को कुंदरकी से सबसे बड़ी जीत दिलाने वाले ठाकुर रामवीर सिंह गुरुवार पर्दाफाश न्यूज के कार्यालय पहुंचे। संपादक मुनेंद्र शर्मा ने उन्हें बुके देकर उपचुनाव में जीत की बधाई दी। इस दौरान नवनिर्वाचित ​विधायक रामवीर सिंह ने जीत का श्रेय कुंदरकी की जनता को दिया। उन्होंने कहा, शिक्षा, स्वास्थ्य और क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे और लोगों की उम्मीदों पर खरे उरतने की कोशिश करेंगे।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

31 साल बाद ​कुंदरकी में खिला भाजपा का कमल
उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने सात सीटों पर जीत हासिल की, जब​कि दो सीटों पर सपा को जीत मिली। भाजपा ने उन सीटों पर भी जीत हासिल की, जो सपा के गढ़ थे। इसमें मुरादाबाद की कुंदरकी सीट शामिल है, जिसपर 31 साल बाद कमल खिला है। इस सीट पर भाजपा के प्रत्याशी ठाकुर रामवीर सिंह करीब डेढ लाख वोटों से जीत हासिल किए हैं।

Advertisement