Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. सशक्तीकरण के कार्यक्रम में बोले शिक्षा मंत्री, आपस में लड़ती बहुत हैं महिला कर्मचारी

सशक्तीकरण के कार्यक्रम में बोले शिक्षा मंत्री, आपस में लड़ती बहुत हैं महिला कर्मचारी

By प्रिन्स राज 
Updated Date

जयपुर। राजस्थान के शिक्षा मंत्री (Education Minister) जीएस डोटासरा बीते सोमवार महिला सशक्तीकरण पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को लेकर के एक विवादित टीप्पणी कर दी। उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारी आपस में बहुत लड़ती हैं। उनके इस बयान के बाद विवाद गहराने की पूरी संभावना नजर आ रही है। गहलोत कैबिनेट के मंत्री ने कहा, ”सरकार ने महिलाओं के लिए नीति पेश की। उन्हें प्राथमिकता दी जाती है, लेकिन महिला कर्मचारियों का आपस में विवाद है। जहां महिला कर्मचारी हैं, वहां प्रधानाचार्य या शिक्षक ‘सेरिडोन’ (Seridon) लेते हैं। आपको बता दें कि सेरिडोन सर दर्द की दवाई है। गहलोत सरकार के शिक्षा मंत्री ने महिलाओं को नसीहत देते हुए कहा कि वह इससे आगे निकल गईं तो पुरुषों से आगे निकल जाएंगी।

पढ़ें :- Tirupati Laddoos : तिरुमला तिरुपति मंदिर के लड्डू में बीफ फैट-फिश ऑयल, नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के टेस्ट में कंफर्म

 

Advertisement