लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली (Imam of Eidgah Maulana Khalid Rashid Farangi Mahali) ने ईद-उल-फित्र (Eid-ul-Fitr) की एडवाइजरी जारी की है। कहा है कि ईदगाह और मस्जिद परिसर के बाहर नमाज अदा न करें। मौलाना ने बताया कि गुरुवार को ऐशबाग ईदगाह (Aishbagh Eidgah) में ईद की नमाज सुबह 10 बजे होगी।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली (Maulana Khalid Rashid Farangi Mahali)ने कहा कि अगर मस्जिद नमाजियों से भर जाए तो बाकी के नमाजी दूसरी मस्जिद में नमाज अदा करें। उन्होंने कहा कि मस्जिद की छत पर भी नमाज अदा कर सकते हैं।
बताया कि मुसलमानों को ईद के दिन गुस्ल करना, अच्छे कपड़े पहनना, खुशबू , तेल, सुरमा लगाना और खजूर खाना सुन्नत है। मौलाना ने कहा कि इस साल एक आदमी का सदका-ए-फित्र कम से कम 65 रुपये निर्धारित किया गया है। उन्होंने लाउडस्पीकर की आवाज तय मानक के अनुसार रखने और गाड़ियों को पार्किंग की जगह ही पार्क करने की भी अपील की।
ईद की नमाज का समय
मस्जिद — समय
ऐशबाग ईदगाह — 10 बजे
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
आसिफी मस्जिद बड़ा इमामबाड़ा — 11 बजे
टीले वाली मस्जिद — 9 बजे
ईदगाह खदरा — 9.30 बजे
ईदगाह मलेसेमऊ गोमतीनगर — 8.30 बजे
ईदगाह उजरियांव गोमतीनगर — 8.30 बजे
पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है
ईदगाह चिनहट — 7.30 बजे और 8.30 बजे
शाही ईदगाह नादान महल रोड — 11 बजे
मस्जिद यूसुफ झबझाली मोहल्ला — 8 बजे
मस्जिद नदवतुल उलमा — 8 बजे
मदार बख्श इरादतनगर डालीगंज — 6.30 बजे
मस्जिद शाही लाहौरगंज डालीगंज — 9 बजे
पढ़ें :- रामपथ पर साकार हुई रामायण, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमी अयोध्या
सैयदना बिलाल, मीठी खिचड़ी कदमरसूल — 7.30 बजे
मस्जिद मौलाना इश्तियाक खदरा — 10 बजे
मस्जिद धन्ने खां, डालीगंज स्टेशन — 10 बजे
मस्जिद चार मीनार खदरा — 8.30 बजे
मस्जिद अमीर खां, हसनगंज डालीगंज — 8 बजे
मस्जिद दरगाह शाहमीना शाह — 7 बजे
मस्जिद तक्वियतुल ईमान, नादान महल रोड — 8.30 बजे
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : संत बोले, मुख्यमंत्री योगी के कारण सुरक्षित हैं हिंदू धर्म और संस्कृति
मस्जिद एक मीनारा अकबरी गेट — 7 बजे
मस्जिद तकिया तारन शाह खदरा — 7.30 बजे
नानपारा गोखले मार्ग हजरतगंज — 9 बजे
मस्जिद अनस कच्चा पुल — 8 बजे
मस्जिद उमर तम्बाकू मंडी — 8.30 बजे
मस्जिद अली कटरा विजनबेग — 6.30 बजे
मस्जिद बिस्मिल्लाह शाह चौपटिया — 8.15 बजे
मस्जिद इब्राहिमी गली — 6 बजे
अखाड़े वाली मस्जिद बिल्लौचपुरा — 6.20 बजे
मस्जिद वारसिया गोमतीनगर — 8 बजे
मस्जिद गंज शहीदा गोमतीनगर — 8.30 बजे