Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Eid-Al-Adha 2026 : बकरीद की तारीख को लेकर असमंजस खत्म, जानिए भारत में कब मनाई जाएगी?

Eid-Al-Adha 2026 : बकरीद की तारीख को लेकर असमंजस खत्म, जानिए भारत में कब मनाई जाएगी?

By santosh singh 
Updated Date

Eid-Al-Adha 2026 : ईद-उल-अजहा (Eid-Al-Adha) जिसे बकरीद भी कहा जाता है। यह इस्लाम धर्म (Islam) का एक प्रमुख और पवित्र त्योहार है। हर साल इस्लामी कैलेंडर (Islamic Calendar) के जुल हिज्जा महीने में मनाया जाता है। यह महीना इस्लामी वर्ष का अंतिम महीना होता है। इस त्योहार को दुनिया भर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। बकरीद (Bakrid) की तारीख हर साल चांद दिखने पर निर्भर करती है इसलिए इसमें थोड़े बदलाव की संभावना रहती है। इस वर्ष भी चांद को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी जिससे लोगों में 27 या 28 तारीख को लेकर असमंजस बना हुआ था। हालांकि अब आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद स्थिति काफी हद तक साफ हो चुकी है और लोग त्योहार की तैयारियों में जुट गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस वर्ष बकरीद (Bakrid) की तारीख और इसके धार्मिक महत्व के बारे में विस्तार से।

पढ़ें :- जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी, बोले- इस्लाम को निशाना बनाया जा रहा, 'मुसलमान न कभी झुका है और न कभी झुकेगा'

भारत में कब मनाई जाएगी बकरीद?

भारत में ईद-उल-अजहा (Eid-Al-Adha) यानी बकरीद 2026 में अधिकांश हिस्सों में 28 मई को मनाई जाएगी। पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि यह त्योहार 27 मई को पड़ सकता है, लेकिन धुल हिज्जा का चांद निर्धारित समय पर दिखाई न देने के कारण तारीख में बदलाव किया गया और इसे एक दिन आगे बढ़ा दिया गया। चांद दिखने से जुड़ी घोषणा के बाद केंद्र सरकार ने भी दिल्ली और अन्य प्रशासनिक क्षेत्रों में ईद की छुट्टी की तारीख में संशोधन करते हुए इसे 28 मई कर दिया। इसके साथ ही कई राज्य सरकारों ने भी अपने अवकाश कार्यक्रम में बदलाव किया है। हालांकि देश के अधिकतर हिस्सों में बकरीद 28 मई को ही मनाई जाएगी, लेकिन कुछ क्षेत्रों जैसे जम्मू-कश्मीर में स्थानीय परंपराओं और चांद देखने के आधार पर यह त्योहार 27 मई को भी मनाया जा सकता है।

कैसे मनाई जाती है बकरीद?

ईद-उल-अजहा (Eid-Al-Adha) यानी बकरीद (Bakrid) का पर्व बेहद श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत मस्जिदों और ईदगाह में होने वाली विशेष सामूहिक नमाज से होती है। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। नमाज के बाद इस्लामी परंपरा के अनुसार ‘कुर्बानी’ दी जाती है जो इस त्योहार का मुख्य हिस्सा माना जाता है। कुर्बानी के बाद प्राप्त मांस को तीन हिस्सों में बांटने की परंपरा होती है जिसमें एक हिस्सा परिवार के लिए, दूसरा रिश्तेदारों और मित्रों के लिए और तीसरा जरूरतमंदों के बीच बांटा जाता है ताकि समाज में समानता और मदद का संदेश जाए। इस अवसर पर लोग एक-दूसरे से मिलते हैं, दावतों का आयोजन करते हैं और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। परिवार और दोस्तों के बीच खुशियां साझा की जाती हैं और लोग एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं।

पढ़ें :- मौलाना शहाबुद्दीन, बोले- नए साल का जश्न इस्लाम में नाजायज, 31 दिसंबर की रात होती है फूहड़बाजी

 

Advertisement