Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बरेली में बवाल के बाद तौकीर रजा खां समेत आठ आरोपी हुए गिरफ्तार, इंटरनेट भी हुआ बंद

बरेली में बवाल के बाद तौकीर रजा खां समेत आठ आरोपी हुए गिरफ्तार, इंटरनेट भी हुआ बंद

By शिव मौर्या 
Updated Date

बरेली। बरेली में शुक्रवार को हुए बवाल के बाद अब पुलिस एक्शन मोड़ में आ गई है। पुलिस ने अब उपद्रवियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को पुलिस ने मौलाना तौकीर राजा खां समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। बवाल के बाद पुलिस ने अलग अलग थानों में 10 मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया है।

पढ़ें :- UP Board Results 2026 : योगी सरकार ने पारदर्शिता और समयबद्धता से रचा नया मानक, परीक्षार्थी सबसे पहले इस साइट पर देख सकेंगे रिजल्ट

मीडिया से बातचीत करते हुए एसएसपी ने बताया कि, जुमे की नामाज के बाद विभिन्न इलाके में हिंसक प्रदर्शन किया गया। इसमें अभी तक कुल 10 एफआईआर दर्ज की गई है। इसके बाद मौलाना तौकीर राजा समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

उधर, बवाल के बाद से जिले में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, पुलिस चप्पे-चप्पे पर मौजूद है। बवाल के बाद जिले में 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। दरअसल, हिंसक प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अब कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, स्थिति अभी भी वहां पर तनावपूर्ण बनी है, जिसको लेकर ये कदम उठाया गया है। वहीं, बवाल के बाद मौलाना तौकीर रजा ने देर रात एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उसने कई विवादित बातें कहीं थीं।

दरअसल, आई लव मोहम्मद के समर्थन में मौलाना तौकीर रजा खां के बुलावे पर शुक्रवार को शहर में भीड़ जुटी थी। मौलाना के नदारत रहने पर भीड़ ने उपद्रव शुरू कर दिया। बवालियों ने खलील स्कूल तिराहे के पास दुकानों व वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की। नावल्टी चौराहा पर पुलिस टीम पर पथराव और श्यामगंज में फायरिंग की। करीब तीन घंटे तक शहर में बवाल हुआ। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज भी किया। शाम पांच बजे हालात काबू में आ गए।

पढ़ें :- IAS Transfer: यूपी में दो दर्जन आईएएस अफसरों के हुए तबादले, अलीगढ़, एटा, बांदा, बाराबंकी समेत इन जिलों को मिले नए जिलाधिकारी
Advertisement