नई दिल्ली। संसद की कार्यवाही के दौरान मंगलवार सदन की मर्यादा टूटने का मामला सामने आया। लोकसभा में हंगामे के बीच कुछ सांसदों ने स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज फेंके। इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित सांसदों को सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। आठ सांसदों पर ये कार्रवाई हुई है। भारी शोर-शराबे और विरोध के कारण सदन की कार्यवाही कई बार रोकनी पड़ी। वहीं, कार्यवाही कल यानी बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
पढ़ें :- ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना पर राहुल गांधी का सवाल उठाना मातृशक्ति का अपमान : दिनेश प्रताप सिंह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज फिर से लोकसभा में पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे (Former Army Chief Manoj Naravane in Lok Sabha) की अप्रकाशित किताब के उद्धरण को लेकर बोल रहे थे। इसे लेकर स्पीकर ने उन्हें बोलने से रोक दिया और दूसरे सांसदों को बोलने का मौक दे दिया। लेकिन हंगामे की वजह से कई बार सदन का कार्यवाही को रोकना पड़ा। इसी बीच सांसदों ने स्पीकर की चेयर की ओर फटे हुए कागज के टुकड़े उछाल दिए।
दोपहर तीन बजे जब चौथी बार लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो पीठासीन अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि स्पीकर की ओर कागज फेंकने वाले सदस्यों के नाम दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ऐसे सांसदों को निलंबित करने का प्रस्ताव रखा। सदन ने ध्वनिमत से प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसके बावजूद हंगामा थमता नहीं दिखा।
घटना के अनुसार, सदन में चर्चा के दौरान विपक्ष के कुछ सदस्यों ने अचानक कागज फाड़कर स्पीकर की ओर फेंके, जिससे सदन में अफरा-तफरी मच गई। स्पीकर ने इस व्यवहार को सदन की अनुशासनहीनता करार देते हुए तत्काल कार्रवाई की। नियम 374 के तहत इन सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित करने का फैसला लिया गया, जिसके बाद वे सदन में बैठने, बहस करने या किसी भी कार्यवाही में भाग लेने से वंचित हो गए।
देखें किन सासंदो को किया गया निलंबित?
पढ़ें :- 19 सितंबर को इंदौर में होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम: राहुल गांधी बोले-इस सिस्टम को बदलने के लिए हर छात्र की आवाज और उनकी राय सुनना ज़रूरी
डीन कुरियाकोस
किरण रेड्डी
अमरिंदर सिंह राजा वड़िग
मणिकम टैगौर
गुरजीत औजला
पढ़ें :- DISHA Meeting : राहुल गांधी ने जेब से फोन निकाल बदहाल सड़कों की दिखाई तस्वीर तो योगी के मंत्री हुए हक्का-बक्का, अधिकारियों के पास नहीं था कोई जवाब
हिबी इडेन
वेंकेट रमन
प्रशांत पडोले