Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह समेत 8 खिलाड़ी वनडे टीम से होंगे बाहर! BCCI नए प्लेयर्स को देगा मौका

श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह समेत 8 खिलाड़ी वनडे टीम से होंगे बाहर! BCCI नए प्लेयर्स को देगा मौका

By Abhimanyu 
Updated Date

Indian squad for West Indies ODIs : भारत की सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम को सितंबर-अक्तूबर में घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। लेकिन, इस सीरीज को लेकर बीसीसीआई के सामने बड़ी असमंजस स्थिति पैदा हो गयी है। एशियन गेम्स 2026 और वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज की तारीखों का टकराव हो रहा है। ऐसे में टीम के आठ खिलाड़ी वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं।

पढ़ें :- 66 लोगों की मौत, 7 लाख लोग प्रभावित, 856 गांव पानी में डूबे: बाढ़ में जलमग्न है असम

दरअसल, एशियन गेम्स 2026 के लिए बीसीसीआई ने पहली ही पुरुष टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगी। गतविजेता टीम के स्क्वाड में श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। यानी ये सभी वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं। इनकी जगह पर दूसरे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। जिन्होंने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर से 3 अक्टूबर के दौरान होनी है।

माना जा रहा है कि मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर ऋतुराज गायकवाड़, रजत पाटीदार और जितेश शर्मा को टीम में मौका मिल सकता है। इसके अलावा तेज गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी हो सकती है, जिनके साथ मोहम्मद सिराज होंगे। वहीं, कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों की जगह पक्की है। इसके अलावा, यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और आयुष बदोनी शामिल हैं।

Advertisement