Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में विधान परिषद की 13 सीटों पर चुनाव का कार्यक्रम जारी, इस दिन होगा मतदान

यूपी में विधान परिषद की 13 सीटों पर चुनाव का कार्यक्रम जारी, इस दिन होगा मतदान

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। यूपी विधान परिषद (MLC) की रिक्त 13 सीटों पर होने वाले सूचना की अधिसूचना जारी हो गयी है। इन सभी सीटों पर 4 मार्च को नामांकन शुरू हो जाएगा, जबकि 21 मार्च को मतदान होगा। विधान परिषद की 13 सीटें 5 मई 2024 को खाली हो रही हैं।

पढ़ें :- अंधविश्वास की हद! दो माह के मासूम की बलि देने की थी साजिश, दिल्ली से सकुशल बरामद हुआ बच्चा

चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए 4 मार्च को नामांकन शुरू हो जाएंगे और 14 मार्च तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 21 मार्च को मतदान होगा। इसके बाद इसी दिन शाम पांच बजे के बाद मतगणना होगी।

 

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
Advertisement