पटना। कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी शुक्रवार को सदाकत आश्रम में आयोजित ‘महिला संवाद’ में सभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने आशा, आंगनवाड़ी, किसान, मजदूर और अन्य व्यवसायों से जुड़ी महिलाओं से बात कर, उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने बिहार के लिए महागठबंधन की गारंटी को बताया। महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए, 25 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज और भूमिहीन परिवारों के लिए 3 से 5 डिसमिल जमीन, जिसका मालिकाना हक महिलाओं को मिलेगा।
पढ़ें :- सोनिया गांधी ने खोले रिश्तों के राज, 'बिलॉन्गिंग' में लिखा-'इंदिरा जी के गुस्से से बहुत डरती थी...'
प्रियंका गांधी ने आगे कहा, आपको देखना पड़ेगा कि कौन सी पार्टी आपको सम्मान दे रही है। सम्मान का मतलब ये नहीं कि चुनाव से पहले कुछ पैसे दे दिए जाएं-ये तो खरीदने की कोशिश है। महिला सम्मान तब होगा जब आपको हर महीने सही मानदेय मिलेगा, जब आपको अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए सरकार आपकी मदद करेगी और जब आपकी बेटियां पढ़ने जाएंगी और अपने आपको सुरक्षित समझेंगी। BJP और नीतिश सरकार आपको कभी ऐसा सम्मान नहीं देगी। यहां जब आप अपने हक के लिए आवाज उठाती हैं तो आपको पीटा जाता है और जेल में बंद कर दिया जाता है।
आज सदाकत आश्रम पटना में आशा, आंगनवाड़ी, जीविका और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी, विभिन्न वर्गों से ताल्लुक रखने वाली बहनों से संवाद किया। हमारी बहनें अंतहीन संघर्ष कर रही हैं। वे अमानवीय परिस्थितियों में काम करती हैं और उन्हें सम्मानजनक मानदेय तक नहीं मिलता।
INDIA महागठबंधन की… pic.twitter.com/lFEt4mrDfB
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 26, 2025
पढ़ें :- मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली पर दिगंबर अखाड़े में महंत सुरेश दास का जाना हालचाल,मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की ली जानकारी
उन्होंने कहा, मेरे भाई राहुल गांधी जी ने सामाजिक न्याय के लिए पूरे देश में संघर्ष किया। वे चाहते हैं कि महिलाओं को भी न्याय और सम्मान मिले। आगामी चुनाव में आप लोग अपनी परिस्थितियों को समझें और जो सरकार आपको न्याय और सम्मान दे- उसका चुनाव करें। अगर आप न्याय और सम्मान चाहती हैं तो आपको BJP-JDU सरकार को हराना पड़ेगा। बिहार में चुनाव आ रहा है, तो महिलाओं को 10 हजार रुपए महीना दिया जा रहा है। लेकिन 20 साल से सरकार में बैठे इन लोगों ने महिलाओं को पैसे क्यों नहीं दिए? आज ये सरकार महिलाओं को 10 हजार रुपए सिर्फ इसलिए दे रही है, ताकि चुनावों में महिलाएं BJP को वोट दें। यही इनका मकसद है और नीयत है।
पढ़ें :- बस्तर में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, बोले - देश से हथियारी नक्सल खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से मुकाबला