Electoral Bond: चुनाव आयोग ने गुरुवार को इलेक्टोरल बॉन्ड के आंकड़े सार्वजनिक कर दिए। इन आंकड़ों के सार्वजनिक होने के बाद देशभर में सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। विपक्षी दलों की तरफ से लगातार भाजपा पर निशाना साधा जा रहा रहा है।
पढ़ें :- अंधविश्वास की हद! दो माह के मासूम की बलि देने की थी साजिश, दिल्ली से सकुशल बरामद हुआ बच्चा
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसको लेकर भाजपा को घेरा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, इलेक्टोरल बॉण्ड काले धन को सफ़ेद करने की भाजपाई गारंटी है। इलेक्टोरल बॉण्ड ‘Black Money Tourism’ मतलब पैसा बाहर ले जाकर वापस लाने के शुद्धीकरण की भाजपाई गारंटी है।
इलेक्टोरल बॉण्ड काले धन को सफ़ेद करने की भाजपाई गारंटी है।
इलेक्टोरल बॉण्ड ‘Black Money Tourism’ मतलब पैसा बाहर ले जाकर वापस लाने के शुद्धीकरण की भाजपाई गारंटी है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 15, 2024
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
बता दें कि, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद इलेक्टोरल बॉन्ड्स का डाटा चुनाव आयोग को सौंप दिया था। अब चुनाव आयोग ने एसबीआई से मिली इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ी जानकारी को अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। चुनाव आयोग को इलेक्टोरल बॉन्ड का डाटा 15 मार्च (आज) को शाम 5 बजे तक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर शेयर करने के लिए कहा गया था।