Electric Scooter : तेजी से बदलती दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन बढ़ता जा रहा है। भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में निर्माताओं में प्रतिस्पर्धा स्पष्ट देखन को मिल रही है। इसी कड़ी में पुणे स्थित इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता iVoomi कंपनी ने JeetX ZE लॉन्च कर दिया है, जिसका इंतजार काफी समय से किया जा रहा था। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 80,000 रुपये है। कंपनी के अनुसार, यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 170 किलोमीटर तक की रेंज के साथ आता है और इसे तीन वेरिएंट में पेश किया जाएगा।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
स्पीड और कलर
नये स्कूटर का डिजाइन काफी स्टाइलिश होने वाला है। कंपनी इसे 8 कलर ऑप्शन में पेश करने वाली है। इसमें नार्डो ग्रे, यूट्रा रेड और अर्बन ग्रीन जैसे कलर भी शामिल हैं। JeetX ZE में 3 kWh का बैटरी पैक है जो 2.1 kW पीक पावर के लिए रेटेड BLDC मोटर से जुड़ा है। यह कॉम्बो इस EV को 57 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड पर ले जा सकता है, जो शहर के इस्तेमाल के लिए बेस्ट है।
बैटरी और चार्जिंग
स्कूटर चार्जिंग टाइम की बात करें तो बैटरी को पूरी तरह से चार्ज होने में लगभग 5.5 घंटे लगते हैं जबकि 50 प्रतिशत बैटरी चार्ज 2.5 घंटे से कम समय में हो सकती है। इसमें 7A होम वॉल-कम्पैटिबल चार्जर मिलता है। बैटरी पांच साल या 50,000 किलोमीटर की वारंटी के साथ आती है।