Elephant Video: यूं तो हाथियों (Elephant) से जुड़े कई वीडियो आपने देखे होंगे, लेकिन इन दिनों गजराज का एक बेहद मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देख आप भी उसके कायल हो जाएंगे. दरअसल, वीडियो में हाथी पानी की पाईप (Water Pipe) को अपनी सूंड (Trunk) से पकड़कर बिना किसी की मदद के अकेले ही मजे से स्नान (Bath) करता हुआ दिखाई दे रहा है और उसकी नहाने की अदा देख लोग उस पर फिदा हो रहे हैं.
पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री
गजराज के इस मनमोहक वीडियो को @TheFigen_ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन में लिखा है- पहले सफाई!… शेयर किए जाने के बाद से अब तक 5.9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और लोग गजराज के नहाने के स्टाइल को खूब पसंद कर रहे हैं वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी ने पानी की पाईप को अपनी सूंड से पकड़ रखा है.
Cleaning first!
pic.twitter.com/8TWpfakFaD — Figen (@TheFigen_) January 16, 2024
पढ़ें :- 'रामायण' के 'मंगल रंग' गाने का यूट्यूब पर बजा डंका, 'राम' ने उठाया शिव धनुष, 'सीता' की मुस्कान का चला जादू
हाथी बिना किसी की मदद लिए पाईप से अपने पूरे शरीर पर पानी डालते हुए अच्छे से नहा रहा है. हाथी इस बात का अच्छी तरह से ख्याल रख रहा है कि उसका शरीर अच्छे से साफ हो सके और गजराज के नहाने का यही अंदाज देख लोग उस पर फिदा हो रहे हैं.