लखनऊ। यूपी के आगरा जिले के खेरागढ़ क्षेत्र में गुरुवार को दुर्गा मूर्ति विसर्जन (Durga Idol Immersion) के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। उटंगन नदी (Uttang River) में 11 लोगों के डूबने की सूचना है। इनमें से दो लोगों के शव मिल चुके हैं। वहीं एक अन्य युवक का इलाज जारी है। अन्य की तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं।
पढ़ें :- PCS Transfer: यूपी में 13 पीसीएस अफसरों के हुए तबादले, देखिए लिस्ट, किसको कहां मिली तैनाती
गांव कुसियापुर के ग्रामीण दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए गुरुवार को उटंगन नदी (Uttang River) पहुंचे थे। यहां प्रतिमा विसर्जन (Idol Immersion)के दाैरान 11 लोग नदी के गहरे पानी में डूब गए। इससे चीखपुकार मच गई। माैके पर माैजूद लोगों ने नदी में डूबते तीन लड़कों को बाहर निकाल लिया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी माैके पर पहुंच गए। डूबे लोगों की तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं।
जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी (District Magistrate Arvind Malappa Bangari) ने बताया कि दोपहर में सात से आठ लोगों के डूबने की सूचना मिली थी। तत्काल टीम माैके पर पहुंची। डूबे हुए लोगों की तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं।