Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. वेनेजुएला के समर्थन में उतरे एलन मस्क, दक्षिण अमेरिकी देश के लिए किया बड़ा ऐलान

वेनेजुएला के समर्थन में उतरे एलन मस्क, दक्षिण अमेरिकी देश के लिए किया बड़ा ऐलान

By Abhimanyu 
Updated Date

Starlink service is free for Venezuela: अमेरिका की ओर से वेनेजुएला पर हमले और उसके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो अगवा करने के बाद पूरी दुनिया दो धड़ों में बंट गयी है। एकतरफ, ज़्यादातर यूरोपीय देशों ने अमेरिका के इस कदम को तानाशाही का अंत बताया है तो दूसरी तरफ, लैटिन अमेरिकी देशों ने एक स्वर में इस दुस्साहस की कड़ी आलोचना की है। इसी बीच, दुनिया के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक एलन मस्क ने वेनेजुएला के लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया है।

पढ़ें :- सुपर-इंटेलिजेंट कंप्यूटर सिस्टम से जुड़े खतरों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच एंथ्रोपिक के CEO बोले- AI की रफ्तार लगाना होगा ब्रेक, मस्क-ऑल्टमैन सहमत

एक्स प्लेटफॉर्म और स्टारलिंक के मालिक एलन मस्क ने वेनेजुएला में तीन फरवरी तक फ्री इंटरनेट सर्विस प्रदान करने की घोषणा की है। दरअसल, मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “स्टारलिंक वेनेजुएला के लोगों को 3 फरवरी तक मुफ्त ब्रॉडबैंड सेवा प्रदान कर रहा है, जिससे निरंतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो सकेगी।” इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए मस्क ने लिखा, “वेनेजुएला के लोगों के समर्थन में”।

पढ़ें :- एलन मस्क ने रचा इतिहास: पूरा किया एक ट्रिलियन का सफर, कई देशों की अर्थव्यवस्था से भी ज्यादा हुई संपत्ति

बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इशारे पर अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को पकड़ने के लिए ‘ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व’ चलाया था। शुरुआत में राजधानी काराकस पर बमबारी की खबरें सामने आयी थीं। इसके बाद ट्रंप ने खुद बताया कि अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर चलाये गए ऑपरेशन में मादुरे को उनकी पत्नी के साथ पकड़कर देश के बाहर ले जाया गया है।

Advertisement