Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Kedarnath Dham में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे तीर्थयात्री, टला बड़ा हादसा

Kedarnath Dham में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे तीर्थयात्री, टला बड़ा हादसा

By santosh singh 
Updated Date

केदारनाथ। उत्तराखंड (Uttarakhand) में शुक्रवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में हेलिकॉप्टर पायलट की सूझबूझ से यह हादसा होने से बचा लिया। केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham)  में यात्रियों से भरे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency Landing) हुई है। जानकारी मिली है कि क्रिस्टल के हेलिकॉप्टर का रूडल खराब हो गया।

पढ़ें :- अक्टूबर शुरू होते ही लगा महंगाई का झटका, बढ़ गए LPG और ATF के दाम

पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग (Emergency Landing) कराई। हेलिकॉप्टर के सुरक्षित लैंड के बाद तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली। केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham)  में हेलिकॉप्टर सेवा हमेशा से ही जोखिमभरी रही है। बीते 11 वर्षों में केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham)  में 10 हादसे हो चुके हैं।

पढ़ें :- हाशिम मूसा के ढेर होते ही बेनकाब हुआ पाकिस्तान, लश्कर आतंकी सेना में था SSG कमांडो

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार (District Disaster Management Officer Nandan Singh Rajwar) ने बताया कि आज शुक्रवार सुबह सात बजे क्रिटन एविएशन कंपनी के हेली ने छह यात्रियों को लेकर केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के लिए उड़ान भरी थी। तकनीकी खराबी के कारण हेलिकाॅप्टर को केदारनाथ हेलीपैड से लगभग 100 मीटर पहले आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।

यात्रियों की सहायता के लिए पहुंचे अधिकारी कर्मचारी

पायलट कल्पेश (Pilot Kalpesh) ने सूझबूझ का परिचय देते हुए हेली को आपातकालीन स्थिति में सकुशल लैंडिंग कराया गई, जिसमें सभी श्रद्धालु सुरक्षित एवं सकुशल हैं। घटना के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मौके पर जाकर यात्रियों की सहायता कर उन्हें मंदिर तक पहुंचाया ।

Advertisement